scorecardresearch
 

धार में हैरान करने वाली वारदात! पिता-पुत्र को कार के बोनट पर लटकाकर 4 किलोमीटर तक घसीटा

 मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी में कार चालक पर पिता-पुत्र को बोनट पर लटकाकर करीब चार किलोमीटर तक घसीटने का आरोप है. पैर पर कार की टक्कर लगने के बाद शुरू हुए विवाद में चालक ने दोनों को टक्कर मार दी. कुक्षी पुलिस ने आरोपी आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर को पकड़ लिया गया है (Photo: ITG)
वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर को पकड़ लिया गया है (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कार चालक ने पिता-पुत्र को कार के बोनट पर लटकाकर करीब चार किलोमीटर तक घसीट दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कार की टक्कर लगने के बाद विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

पैर पर कार की टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, कुक्षी में बाबूलाल नाम के व्यक्ति के पैर में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इस पर बाबूलाल ने विरोध किया तो कार चालक ने कार से उतरकर उन्हें थप्पड़ मार दिया. इसी दौरान बाबूलाल का बेटा भरत भी मौके पर पहुंच गया. भरत ने विवाद के दौरान कार की फोटो खींचनी शुरू कर दी. आरोप है कि इससे नाराज होकर कार चालक आशीष चौहान ने पिता-पुत्र को कार से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों कार के बोनट पर लटक गए. आरोप है कि पिता-पुत्र के बोनट पर लटकने के बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी. वह दोनों को करीब चार किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. घटना के दौरान पिता-पुत्र की जान जोखिम में पड़ गई.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में कुक्षी थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने फोन पर बताया कि फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी आशीष चौहान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement