scorecardresearch
 

शादी के 10 दिन बाद लुटेरी दुल्हन फरार, ढाई लाख रुपये लेकर रचाया था ब्याह

भोपाल के नजीराबाद क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक से विवाह कराने के बदले लाखों रुपये लिए गए, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन अचानक घर छोड़कर फरार हो गई. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी और कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  

Advertisement
X
फरार हुई लुटेरी दुल्हन (Photo: representational image)
फरार हुई लुटेरी दुल्हन (Photo: representational image)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने कथित लुटेरी दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शादी कराने के नाम पर पहले लाखों रुपये लिए गए और फिर शादी के कुछ दिन बाद ही महिला घर छोड़कर फरार हो गई.

पुलिस के अनुसार, आमल्या गांव निवासी सरवन मीना की लंबे समय से शादी नहीं हो पा रही थी. इसी दौरान उसके बड़े भाई रामचंदर की मुलाकात मंडीदीप निवासी रूप सिंह रैकवार से हुई. रूप सिंह ने भरोसा दिया कि वह सरवन की शादी करा देगा, लेकिन इसके बदले उसने ढाई लाख रुपये की मांग रखी.

बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को पीड़ित परिवार ने नकद ढाई लाख रुपये दिए. इसके बाद सरोज उईके नाम की महिला को आमल्या गांव लाया गया और उसकी शादी सरवन मीना से कराई गई. शुरुआत में सब सामान्य दिखाई दिया, लेकिन शादी के करीब 10 दिन बाद महिला अचानक घर से गायब हो गई.

परिजनों ने जब शादी कराने वाले रूप सिंह से संपर्क कर महिला को वापस लाने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित परिवार को ठगी का अहसास हुआ और मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद नजीराबाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए रूप सिंह रैकवार, रवि कुशवाह और सरोज उईके को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement