scorecardresearch
 

पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखते ही पत्नी ने दोनों को बीच सड़क पर पीटा, फिर दोनों ने...

ग्वालियर में पति के साथ घूम रही गर्लफ्रेंड को देखकर पत्नी गुस्से में आ गई. इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी. फिर पति ने भी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई. काफी देर समझाने के बाद मामला नहीं सुलझा, तो दोनों पक्षों के शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति और उसके गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर जमकर पिटाई की. इसके बाद पति ने भी अपनी महिला दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को पीटा. वहीं, दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

मामला मुरार पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ागांव चौक का है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ग्वालियर की रहने वाली एक महिला किसी काम से बाजार जा रही थी. इस दौरान महिला ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करते देख लिया. फिर क्या था महिला गुस्से में आकर पति और उसके गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- 

पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को पीटा

फिर पति ने भी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को पीटा. मारपीट की शिकार पत्नी ने अपने परिजन को फोन कर बुला लिया. इसके बाद दोनों तरफ से बीच सड़क पर जमकर लात घूंसों की बौछार हो गई. लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू से बाहर थे. फिर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

Advertisement

शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई. काफी देर समझाने के बाद मामला नहीं सुलझा, तो पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली.

मामले में पुलिस ने कही ये बात

पुलिस थाना मुरार के टीआई मदन मोहन मालवीय ने बताया कि पत्नी का पति और उसकी महिला मित्र के साथ विवाद हुआ था. दोनों पक्षों ने क्रॉस मामला दर्ज कराया है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले में जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement