scorecardresearch
 

'पूरे बिहार चुनाव में मैं सिर्फ पीके को ढूंढ़ रहा था', खेसारी-रितेश पांडे पर क्या बोले मनोज तिवारी?

लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर मेमोरियल पार्क में आयोजित साहित्य आजतक लखनऊ में बीजेपी सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने ‘ऐ राजा जी- लागल करेजवा में तीर’ सेशन में शिरकत की. उन्होंने महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भजन से शुरुआत की, गीत-भजन सुनाए, ‘जिया हो बिहार के लाला’ गाकर माहौल जमाया और दर्शकों के बीच जाकर संवाद भी किया.

Advertisement
X
बीजेपी सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने गीत-संगीत के साथ राजनीति पर भी अपनी बात रखी. (Photo: ITG)
बीजेपी सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने गीत-संगीत के साथ राजनीति पर भी अपनी बात रखी. (Photo: ITG)

लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर मेमोरियल पार्क में सजा है 'साहित्य आजतक लखनऊ' का मंच. साहित्य के महाकुंभ की इस महफिल में रविवार को शिरकत की बीजेपी सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने. उन्होंने बताया कि वह बागेश्वर धाम से खुद गाड़ी चलाकर सीधे लखनऊ पहुंचे हैं. मनोज तिवारी के सेशन का नाम था, 'ऐ राजा जी- लागल करेजवा में तीर'.

गीत-संगीत से सजी इस महफिल में मनोज तिवारी ने गीत भी गाए, भजन भी सुनाए और अपने अंदाज में सवालों के जवाब भी दिए. चूंकि आज महाशिवरात्रि भी है इसलिए सेशन की शुरुआत उन्होंने 'हर-हर महादेव' शिव भजन से की. साथ-साथ उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज भी कसा.

'आज का मैच टीम इंडिया ही जीतेगी'

भारत-पाकिस्तान मैच पर उन्होंने कहा कि आज का मैच टीम इंडिया ही जीतेगी. मनोज तिवारी ने अपना मशहूर गीत 'जिया हो बिहार के लाला' भी सुनाया. वह मंच से नीचे उतरकर दर्शकों के बीच भी पहुंचे और लोगों से हल्की-फुल्की बातचीत भी की. लोग उनके इसी अंदाज के कायल हैं.

manoj tiwari

उन्होंने खासतौर पर युवाओं से कहा कि 'खूब पढ़ाई करो, खूब आगे जाओ लेकिन अपनी स्थानीय भाषा से हमेशा जुड़े रहो'. उन्होंने भोजपुरी गीत भी सुनाए और कहा कि सबसे पहला रैप भोजपुरी में ही बना था. इस दौरान सांसद मनोज तिवारी ने राजनीति पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि चाहे रितेश पांडे हों या खेसारी लाल यादव, सब साथ आएंगे. वो सब हमारे भाई हैं.

Advertisement

"मैं पूरे बिहार चुनाव में सिर्फ पीके को ढूंढ़ रहा था"

मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं पूरे बिहार चुनाव में सिर्फ पीके को ढूंढ़ रहा था. उन्होंने बोला था कि नीतीश जी पार्टी की अगर 25 सीटें आ जाएंगी तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. राजनीति में इतनी बड़ी-बड़ी बातें नहीं बोलनी चाहिए. कुछ भी हो सकता है.'

उन्होंने कहा कि 'हां हम बिहारी हैं' सिर्फ गाना नहीं है, लोगों को बिहार समझाने का एक प्रयास है,

"माटी को सोना करने 
वाली कलाकारी है जी
हां हम बिहारी हैं जी"

आगामी बंगाल चुनाव को लेकर मनोज तिवारी ने दावा किया कि 'जो बंगाल के लोगों के साथ हुआ है, उसका बदला जनता इस बार लेगी और भगवा लहराएगा.' इस दौरान उन्होंने अपना नया गीत भी सुनाया, 

"देश के दुश्मन हमको
जाति में खौलाकर मारेंगे

सत्य आधा, झूठ पूरा
फिर दौड़ाकर मारेंगे

टूट गया था राम का मंदिर
रामजन्म की माटी पर
किसने मारी गोली सीधे 
रामभक्तों की छाती पर
वो ही हमको तुमको 
आपस लड़वाकर मारेंगे

देश के दुश्मन हमको..."

सेशन का समापन भी मनोज तिवारी ने शिव भजन से किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement