scorecardresearch
 

दुनिया की ये गलियां और सड़कें आपको जरूर भाएंगी तो कभी डराएंगी...

दुनिया में कुछ ऐसी सड़कें और गलियां है जहां की खूबसूरती आपकी आंखों से लेकर दिल तक खुशी पहुंचा देगी. साथ ही एक ऐसी सड़क है जो आपके जहन में डर भी पैदा कर देगी.

Advertisement
X
दुनिया की इन सड़कों की पहचान है खूबसूरती
दुनिया की इन सड़कों की पहचान है खूबसूरती

किसी शहर, मोहल्ले और गली को वहां रहने वाले लोग खूबसूरत बनाते हैं. कभी-कभी किसी जगह को इस कदर सजाया-संवारा जाता है की वहां की सुंदरता ही पहचान बन जाती है. यहां दुनिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत गालियों की झलक देखें -

कहां: अम्ब्र‌िया,
स्पेलो में घरों की खिड़कियां, बालकनी, बिल्ड‌िंग और गलियां रंग-बिरंगे फूलों से सजी हुई दिखाई देती हैं. इनसे फैली खुशबू यहां के माहौल को रुमानियत से भर देती है. जो इसकी पहचान बन चुकी है. यहां के फिजाएं और नजारे इतने हसीन हैं कि ये आपके दिल और दिमाग में घर कर जाएंगे.

कहां: सैनफ्रांसिसको, कैलिफ्रॉनिया, अमेरिका
विक्टोरियन स्टाइल में बने घर और 8 तेज मोड़ के चलते लोमबार्ड स्ट्रीट दुनिया की सबसे घुमावदार सड़कों में एक है. के मौसम में जब फूल उगते हैं तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है.

Advertisement

कहां: पोर्टो एलेग्रे, ब्राजील
ब्राजील के आधुनिक शहर को तीन ब्लॉक में विभाजित किया गया और वहां खूबसूरत पेड़ लगाए गए हैं. रूआ गोन्जकले दे कार्वाल्हो की 500 मीटर वाली सड़क सबसे शानदार है. वो 100 से ज्यादा टिपुआना पेड़ों से घिरी है, जहां प्रकृति की एक अनोखी छटा देखने को मिलती है.

कहां: ग्राफ्टन, ऑस्ट्रेलिया
पाउंड स्ट्रीट को में जैकरांडा एवेन्यु के नाम से पहचाना जाता है. यह सड़क बड़ी तादाद मे लाइलेक के फूलों से लदी हुई है. बैंगनी रंग के ये फूल इस रास्ते को और सुंदर बना देते हैं. यह पर्यटकों के लिए बेहद खास है.

कहां: बैलीमनी, पूर्वी आयरलैंड
आपको अगर डरावनी और भूतिया जगहों पर जाने का शौक है तो ब्रेगाघ रोड आपके इस शौक को पूरा कर देगी. पेड़ों से अटा यह रास्ता लगता है बावजूद इसके यह अपनी ओर खींचता है. इसे देखकर आपको हॉरर मूवी के कुछ सीन याद आ जाएंगे.

सौजन्य - NewsFlicks

Advertisement
Advertisement