scorecardresearch
 
नपुंसकता से पीड़ितों को लाभ पहुंचाएगी शॉक थिरेपी

नपुंसकता से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. वैज्ञानिकों ने एक शॉक थिरेपी विकसित की है, जिसके बारे में उनका दावा है कि परंपरागत चिकित्सा से लाभ हासिल नहीं कर पाने वाले लोगों को इससे काफी फायदा हो सकता है.

Advertisement
X
रिलेशनशिप

हाइफा स्थित रामबम हेल्थकेयर कैंपस ने इस रोग से प्रभावित 29 पुरुषों पर शॉक थिरेपी का इस्तेमाल किया और पाया कि इस तकनीक से उनके यौन क्रियाकलाप बेहतर हो गये हैं.
 
लाइव साइंस के अनुसार, इलाज के दो माह बीत जाने के बावजूद रोगियों को इलाज का फायदा मिलता रहा और उनमें से 30 प्रतिशत लोगों का यौन-जीवन सामान्य हो गया और उन्हें दवाओं की जरूरत नहीं रही.

Advertisement
Advertisement