scorecardresearch
 

दिल से दिल तक पहुंचेगा प्‍यार, बस ये काम ना हो यार...

किसी को दिल से चाहना बुरी बात नहीं है पर ये ध्‍यान रखें कि कहीं दिल पर बोझ ना बन जाए.

Advertisement
X
जानें प्‍यार में क्‍या करें, क्‍या नहीं
जानें प्‍यार में क्‍या करें, क्‍या नहीं

अगर आप किसी रिलेशनशिप में है तो पार्टनर को चाहना बुरी बात नहीं पर आपका प्‍यार इतना ज्‍यादा ना हो कि वो सामने वाले को बोझ की तरह लगने लगे. इन बातों का रखिए ध्‍यान

घबराना बंद करें
हमेशा इस बात को लेकर घबराने से कुछ नहीं होगा कि वो आपसे कहीं दूर ना चला जाए. खुद पर और अपने प्‍यार पर भरोसा रखें. उनके आनेजाने पर रोकटोक ना लगाएं या फिर फोन के माध्‍यम से उन्‍हें ट्रैक करने की कोशिश ना करें.

एक-दूसरे को स्‍पेस दें
एक दूसरे को पूरा स्‍पेस दें. रिश्‍ते में स्‍पेस का होना बहुत आवश्‍यक है. ये याद रखिए कि उसके जीवन में केवल आप ही नहीं हैं, और लोग भी हैं.

रिश्‍ता तोड़ने की बात ना करें
विशेषज्ञ कहते हैं कि किसी भी रिलेशनशिप में सबसे कमजोर कड़ी होती है भरोसे का आभाव. अगर आप छोटी छोटी बातों पर दूर जाने की धमकी देंगे, तो यकीन मानिए एक दिन वो धमकी किसी काम की नहीं रहेगी.

Advertisement

उम्‍मीदें रखें कम
आपको ये समझना होगा कि उसकी अपनी जिंदगी है, काम है. आपकी हर उम्‍मीद पर वो खरा उतरे, ये जरूरी नहीं. इसलिए उम्‍मीदें कम रखें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement