अगर आप किसी से प्यार करते हैं, मगर वह आप से बहुत दूर रहता है तो उसके साथ संपर्क बनाए रखने में फेसबुक कर सकता है. यह दावा एक नई स्टडी के जरिए किया गया है.
स्टडी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित इंटरएक्टिव मीडिया इंस्टीट्यूट और बेल्जियम के ब्रुसेल्स स्थित वर्चुअल रिअल्टी मेडिकल इंस्टीट्यूट ने किया है. स्टडी के
मुताबिक, सोशल नेटवर्क साइट का दूर-दूर बसे रोमांस करने वालों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि जब आपकी गर्लफ्रेंड आप जहां रहते हैं उसी इलाके या शहर
में रह रही हो, तब यह माध्यम आपकी उम्मीद पर खरा नहीं उतरेगा.
लंबी दूरी से संबंध रखना और बनाए रहना अत्यंत आम हो गया है, इसलिए यह समझने के लिए महत्वपूर्ण हो गया है कि प्रौद्योगिकी रोमांटिक सबंध को मजबूत बनाने या क्षतिग्रस्त करने में भूमिका निभाता है.
स्टडी के मुताबिक, फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट संबंध को बनाए रखने में तब
एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जब भौगोलिक रूप से लंबी दूरी के रोमांटिक सबंध में शामिल हों.
इनपुट-IANS