डेडलिफ्ट में छिपा कोहली का फिटनेस फॉर्मूला, पसीने छुड़ा देगा वर्कआउट
सुमित कुमार/aajtak.in
26 जून 2019,
अपडेटेड 9:35 AM IST
1/5
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी स्ट्रेंथ और फिटनेस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है. कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं. क्या आपको मालूम है कि कौन सी एक्सरसाइज में उनकी लाजवाब फिटनेस का मंत्र छिपा है.
2/5
वैसे तो विराट कोहली जिम में लगभग सभी बॉडी पार्ट्स के लिए वर्कआउट करते हैं, लेकिन उनकी सबसे पसंदीदा एक्सरसाइज डेडलिफ्ट है. कोहली जो डेडलिफ्ट करते हैं, वो आम डेडलिफ्ट से काफी अलग और मुश्किल है.
3/5
आमतौर पर लोग डेडलिफ्ट में रॉड के साथ सिर्फ एक राउंड पूरा करके उसे रख देते है. इसके बाद वह दोबारा इसी प्रक्रिया को दोहराते हैं. लेकिन कोहली हर सेट में एक राउंड लेते हुए कम से कम 3 से 4 बार रॉड को ऊपर ले जाते हैं.
Advertisement
4/5
ये एक्सरसाइज दिखने में शायद साधारण लगे, लेकिन इसे करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. इस ट्रेनिंग से आपकी बॉडी की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है. कोहली की तरह डेडलिफ्ट करने से पहले एक बार अपने जिम ट्रेनर की सलाह जरूर लें.
5/5
कप्तान विराट कोहली की डेडलिफ्ट का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है विराट कोहली के लिए सप्ताह में किसी तरह का चीटिंग डे नहीं होता. वह सभी सात दिन जिम में खूब पसीना बहाने में विश्वास रखते हैं.