Turkish Beauty Secrets: जब भी सुंदर लड़कियों की बात होती है, दुनिया में दूसरे नंबर पर तुर्की का नाम आता है. इस देश की लड़कियां बेहद खूबसूरत होती हैं और बढ़ती उम्र में भी उनके चेहरे का नूर वैसा ही बना रहता है. तुर्की की लड़कियों की ग्लोइंग स्किन का राज हर कोई जानना चाहता है, उनके शाइनी बाल, सॉफ्ट गाल और घनी आइब्रो सबकुछ ही उनकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं.
तुर्की की महिलाओं को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने अपने फेस पर कुछ किया ही नहीं है और उनकी नेचुरल स्किन है. हालांकि यह बात सच भी है कि वो कोई महंगा ट्रीटमेंट नहीं लेती हैं, बल्कि उनकी चमकदार त्वचा का राज घरेलू चीजे हैं. अगर आपको भी उनके जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो आप उनके स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैं.
सबसे खास बात यह है कि तुर्की ब्यूटी रूटीन सिंपल, सस्ता और रोजाना की आदतों पर बेस्ड होता है, अगर आपकी स्किन थकी-थकी, बेजान या डल दिखने लगी है, तो आपके लिए यह तुर्की ब्यूटी टिप्स बहुत काम आ सकते हैं, क्योंकि यह आपके फेस का नेचुरल ग्लो वापस लाने में मदद करते हैं.
हर्बल चाय
सही खान-पान का चेहरे पर असर दिखाई देता है और इसलिए डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. तुर्की महिलाएं हर्बल चाय नियमित रूप से पीती हैं और इसलिए बढ़ती उम्र में भी वो जवान नजर आती हैं. इसलिए जितना हो अपनी डाइट में कैमोमाइल, सेज और ग्रीन टी शामिल करें, क्योंकि यह शरीर को अंदर से संतुलित रखती हैं, जिसका असर स्किन पर दिखता है.
गुलाब जल
तुर्की में गुलाब जल रोजाना की लाइफ का बहुत ही अहम हिस्सा माना जाता है, महिलाएं चेहरा धोने के बाद टोनर की जगह गुलाब जल लगाती हैं. यह स्किन को ठंडक देता है, रेडनेस कम करता है और फ्रेश लुक देता है.
सर्दियों में आप इनको एलोवेरा में मिलाकर लगा सकते हैं और गर्मियों में फ्रिज में रखा गुलाब जल सीधे चेहरे पर स्प्रे करना बहुत फायदेमंद होता है.
स्टीम बाथ
तुर्की में हम्माम सिर्फ नहाने की जगह नहीं, बल्कि एक पूरा स्किन केयर रिचुअल है. वहां के लोग अधिकतर स्टीम बाथ लेते हैं, क्योंकि भाप से पोर्स खुलते हैं और फिर खास स्क्रब से डेड स्किन हटाई जाती है.
इसके अलावा भाप से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और स्किन तुरंत सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाती है. घर पर भी हफ्ते में एक बार भाप और हल्का एक्सफोलिएशन करके स्किन को मुलायम बनाया जा सकता है.
जैतून का तेल
ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल भी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है और यही वजह है कि तुर्की की महिलाएं अपनी स्किनकेयर का उसे एक खास हिस्सा बनाती हैं. इसे बालों में तेल मालिश, नहाने के बाद स्किन पर लगा सकते हैं, ऑलिव ऑयल से बालों को मजबूती और स्किन को नेचुरल नमी मिलती है.
दही
खाने के साथ-साथ स्किन और हेयर दोनों के लिए ही लाजवाब होती है और इसलिए तुर्की के घरों में इसका इस्तेमाल स्किनकेयर में खूब किया जाता है. सादा दही चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है, जलन कम होती है और नेचुरल ब्राइटनेस आती है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो उसे अपने चेहरे पर ना लगाएं. इसके अलावा कुछ भी चेहरे पर लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करके देखें.