scorecardresearch
 

Summer Skin Care: धूप ने छीना चेहरे का नूर? किचन की इन 2 चीजों से पाएं इंस्टेंट ग्लो, झुलसी त्वचा भी होगी ठीक!

Summer Skin Care: भीषण गर्मी और धूप से चेहरा डल और बेजान हो जाता है. स्किन झुलस जाती है, जिसकी वजह से चेहरे पर खुजली और लालिमा आ जाती है. अगर आपकी स्किन भी ऐसी ही हो जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप एलोवेरा, शहद और हल्दी से बने खास घरेलू पेस्ट से स्किन को टैनिंग से बचाकर उसे हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
X
ऐलोवेरा स्किन को ठंडक देता है. (Photo: ITG)
ऐलोवेरा स्किन को ठंडक देता है. (Photo: ITG)

देशभर में दिन-ब-दिन गर्मी का प्रकोप और ज्यादा बढ़ता जा रहा है. तापमान 40 पार कर चुका है, जिसकी वजह से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है. बढ़ती गर्मी और तेज धूप का असर सिर्फ सेहत ही नहीं, चेहरे की स्किन पर भी साफ देखने को मिल रहा है. चिलचिलाती गर्मी में चेहरे पर टैनिंग, सनबर्न, दाग-धब्बे होने के साथ ही स्किन रूखी भी हो जाती है और चेहरा डल हो जाता है. ये ऐसी समस्याएं हैं, जो इन दिनों आम हो गई हैं. भीषण गर्मी में अपनी स्किन को झुलसने से बचाने और ठंडक बनाए बनाए रखने के लिए लोग महंगे स्किन ट्रीटमेंट कराने और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स खरीदने से भी कतराते नहीं हैं, लेकिन कई बार या तो उनका असर नहीं होता है या फिर कई बार असर उल्टा पड़ जाता है.

अगर आप भी गर्मियों में अपनी स्किन को ठंडक देने के साथ ही उसे ग्लोइंग और हाइड्रेटिंग रखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. खास बात ये है कि चेहरे को झुलसने से बचाने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए आपको बाहर से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपकी घर की रसोई में मौजूद 3 सस्ती चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. चलिए जानते हैं आपकी रसोई छुपी वो कौन सी चीजें हैं, जो भीषण गर्मी में आपकी स्किन को झुलसने से बचा सकते हैं.

एलोवेरा, शहद और हल्दी का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए वरदान 
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एलोवेरा, शहद और हल्दी को मिलाकर लगाने से गर्मी में स्किन को ठंडक मिलने के साथ ही उस पर ग्लो भी आता है. इसके पहले इंग्रेडिएंट एलोवेरा की बात  करें तो इसमें भरपूर मात्रा में पानी और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो धूप से झुलसी त्वचा को राहत देने का काम करते हैं. ये स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखता है.

Advertisement

वहीं हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चेहरे के पिंपल्स, सूजन और लाल निशानों को कम करने में मदद करते हैं. शहद स्किन की गहराई से सफाई कर डेड स्किन हटाने का काम करता है, जिससे चेहरा साफ और चमकदार नजर आता है.

कैसे तैयार करें ये नेचुरल पेस्ट?

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच शहद
  • एक चुटकी हल्दी

इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

चेहरे पर ऐसे करें मसाज
इस पेस्ट को तैयार करने के बाद चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से एक ही डायरेक्शन में करीब 5 मिनट तक मसाज करें. ध्यान रखें कि मसाज हल्के हाथों से करने, स्किन पर ज्यादा दबाव न डालें. मसाज के बाद इसे 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. अगर हफ्ते में 2 बार रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल किया जाए, तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर फर्क नजर आने लगता है.

क्या मिल सकते हैं फायदे?
1. धूप से हुई टैनिंग कम हो सकती है.
2. चेहरे के दाग-धब्बे हल्के पड़ सकते हैं.
3. स्किन में नेचुरल ग्लो आ सकता है.
4. स्किन टाइट और फ्रेश महसूस होने लगती है.
5. डलनेस और ड्राईनेस कम होने लगती है.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

1. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सोचते हैं कि ज्यादा चीजें डालने से फायदा ज्यादा होता है तो आप गलत हैं. इस पेस्ट में हल्दी की मात्रा बहुत ज्यादा न रखें, वरना चेहरा पीला दिख सकता है.
2. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
3. मसाज करने से पहले चेहरा हमेशा साफ कर लें.
4. जब आप इसका इस्तमेाल करके चेहरा पानी से धो लें तो उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना बिल्कुल न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement