scorecardresearch
 

शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी का जश्न, पेस्टल लहंगे में सजीं बहू अफशां, पहुंचे कई दिग्गज, Video

शाहनवाज हुसैन के छोटे बेटे अरबाज हुसैन की दुल्हन अफशां एक बार फिर अपने ब्राइडल लुक को लेकर चर्चा में हैं. जगाधरी की दावत में उन्होंने क्रीम-पेस्टल लहंगा, ग्रीन स्टोन जूलरी और छोटी नथ पहनी. उनका सॉफ्ट मेकअप और रॉयल अंदाज खास ध्यान खींच रहा है.

Advertisement
X
शाहनवाज हुसैन बहू-बेटे की शादी का जश्न हुआ. (PHOTO:ITG)
शाहनवाज हुसैन बहू-बेटे की शादी का जश्न हुआ. (PHOTO:ITG)

शादी हो या निकाह, दुल्हन के हर लुक पर लोगों की नजरें टिकी रहती हैं. खासकर जब बात किसी चर्चित परिवार की शादी की हो, तो फैशन के शौकीन भी दुल्हन के आउटफिट से लेकर जूलरी और मेकअप तक हर चीज पर गौर करते हैं. इन दिनों बीजेप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के छोटे बेटे अरबाज हुसैन और कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां की शादी चर्चा में है. शादी के बाद दोनों की रिसेप्शन पार्टीज की तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं. 

हाल ही में हरियाणा के जगाधरी में अरबाज-अफशां की शादी की खुशी में खास दावत रखी गई थी. लक्कड़ मंडी मानकपुर में आयोजित इस समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं. जहां से दूल्हा-दुल्हन का एक नया लुक सामने आया है.

इस बार अफशां का अंदाज काफी अलग और दिलचस्प है. उन्होंने लाल या गहरे रंग के बजाय हल्के पेस्टल शेड का लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. 

क्रीम-पेस्टल लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज

अफशां ने अपने नए लुक के लिए क्रीम और हल्के पीच रंग का खूबसूरत लहंगा पहना है. इस पर बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है, जिसमें कई रंगों के धागों का इस्तेमाल हुआ है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है, जिसे सिर पर पारंपरिक अंदाज में ओढ़ा हुआ है. दुपट्टे के किनारों पर भी हैवी कढ़ाई हो रखी है. 

Advertisement

ग्रीन जूलरी और नथ ने खींचा ध्यान

लहंगे के साथ अफशां ने ग्रीन स्टोन वाली हैवी जूलरी पहनी है. उनके नेकलेस में हरे रंग के बड़े स्टोन लगे हैं, जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका भी कैरी किया है. इसके अलावा छोटी-सी नथ और हाथों में चूड़ियां उनके पारंपरिक ब्राइडल लुक को पूरा कर रही हैं.

खास बात यह है कि हैवी जूलरी के बावजूद उनका मेकअप काफी सॉफ्ट रखा गया है. आंखों पर आईलाइनर, हल्की गुलाबी लिपस्टिक और सलीके से किया गया मेकअप उनके लुक के साथ खूब जंच रहा है.

ब्राउन सूट में अरबाज भी लगे हैंडसम

वहीं दूल्हे राजा अरबाज हुसैन ने इस मौके पर डार्क ब्राउन कलर का डबल ब्रेस्टेड सूट और उसके साथ सफेद शर्ट पहनी. उनका यह लुक काफी क्लासी और मॉडर्न दिखाई दे रहा है. पारंपरिक लहंगे में अफशां और अरबाज का फॉर्मल अंदाज दोनों के लुक को खास बना रहा है.

25 अक्टूबर को हुआ था दोनों का निकाह

बता दें कि अरबाज हुसैन और अफशां का निकाह 25 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुआ था. इसके बाद बिहार में भी बीजेपी नेता ने खास पार्टी रखी थी और अब लड़की वालों की तरफ से जगाधरी में स्पेशल पार्टी हुई. इसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं. कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई समेत कई नेताओं ने नवदंपती को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement