scorecardresearch
 

अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक का निधन, चर्चा में हाथ पर बना सांप वाला टैटू, खास था मतलब

अखिलेश सिंह यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. फिटनेस और लग्जरी लाइफ के शौकीन प्रतीक के हाथ पर बना खास स्नेक टैटू फिर से चर्चा में आ गया है, यह टैटू कोई मामूली टैटू नहीं बल्कि इसमें जिंदगी का एक गहरा अर्थ छिपा है, आइए जानते हैं कि प्रतीक के इस टैटू का मतलब क्या है.

Advertisement
X
अखिलेश यादव के छोटे भाई टैटू के शौकीन थे. (PHOTO:ITG)
अखिलेश यादव के छोटे भाई टैटू के शौकीन थे. (PHOTO:ITG)

Prateek Yadav Tattoo Meaning: उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. 38 साल की उम्र में उन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है. हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है.

बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक राजनीति से दूरी बनाकर रहते थे, लेकिन वो अपनी फिटनेस, लग्जरी लाइफस्टाइल और खासतौर पर अपने यूनिक टैटू के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते थे.

प्रतीक के हाथ में खास सांप के डिजाइन वाला बड़ा-सा टैटू बना था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर भी थी. अब प्रतीक के निधन के बाद एक बार फिर उनका यह खास टैटू चर्चा में आ गया है. प्रतीक के हाथ में बना यह टैटू सिर्फ एक सिंपल डिजाइन नहीं बल्कि उसमें एक गहरा मतलब भी छिपा है. इसका पौराणिक अर्थ भी है.

फिटनेस के साथ टैटू का भी था खास क्रेज

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव भले ही राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग थी. वो अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी अलग-अलग फोटो शेयर करते थे, कभी वो कार रेसिंग करते हुए तो कभी जानवरों के साथ खेलते हुए. 

Advertisement

जिम वर्कआउट, फिटनेस रूटीन और टैटू डिजाइन पोस्ट्स से उनका सोशल मीडिया अकाउंट भरा हुआ है, इतना नहीं उनके टैटू उनकी पर्सनैलिटी का खास हिस्सा माने जाते थे, जिनमें गहरी सोच और आध्यात्मिक संकेत छिपे होते थे. उनके हाथ में बना सांप वाला टैटू जीवन, मृत्यु और पुनर्जन्म के चक्र को दर्शाता है.

क्यों खास था उनका ‘नॉर्डिक टैटू’?

प्रतीक यादव का यह चर्चित टैटू नॉर्डिक पौराणिक कथाओं से प्रेरित माना जाता था. नॉर्डिक प्रतीकों जैसे जॉर्मुनगैंडर और वेगाविजिर को आमतौर पर पॉजिटिव माना जाता है. इसमें जॉर्मुनगैंडर नाम के बड़े सांप को दिखाया गया था, जिसे मिडगार्ड सर्प भी कहा जाता है. मान्यता है कि यह सांप पूरी पृथ्वी को घेरे हुए अपनी ही पूंछ को मुंह में दबाए रहता है. 

यह डिजाइन ओरोबोरोस की तरह माना जाता है, जो अनंत काल और जीवन के चक्र का प्रतीक है. जिसका अर्थ होता है इस संसार में कुछ भी पूरी तरह खत्म नहीं होता, बल्कि हर अंत एक नई शुरुआत की ओर ले जाता है.

जॉर्मुनगैंडर और वेगाविजिर (PHOTO: Instagram@iamprateekyadav)

टैटू के पीछे छिपे थे कई खास मैसेज

इसके अलावा टैटू के बीच में बना हुआ पहिये जैसा प्रतीक वेगाविजिर है, जिसे नॉर्डिक कंपास भी कहा जाता है. वेगाविजिर आइसलैंडिक जादू और लोककथाओं से प्रेरित एक पुराना प्रतीक है. ऐसा माना जाता है कि जो शख्स इसे धारण करता है, वह खराब मौसम या मुश्किल हालात में भी अपना रास्ता नहीं खोता है. यह टैटू लाइफ में सही मार्गदर्शन के साथ-साथ नेगेटिव एनर्जी से बचाने का प्रतीक भी माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement