scorecardresearch
 

Jawed habib hair care tips: मॉनसून में बालों का झड़ना और टूटना कैसे रोकें? जावेद हबीब ने बताए आसान और असरदार घरेलू टिप्स

मॉनसून की नमी और बारिश के पानी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप चिपचिपी स्कैल्प, डैंड्रफ और हेयर फॉल से छुटकारा पा सकते हैं.

Advertisement
X
जावेद हबीब ने बालों के लिए कुछ अच्छे टिप्स बताए हैं. (Photo: AI Generated)
जावेद हबीब ने बालों के लिए कुछ अच्छे टिप्स बताए हैं. (Photo: AI Generated)

Jawed habib hair care tips: बारिश का मौसम आते ही अक्सर हम सभी को अपने बालों की अधिक फिक्र होने लगती है. चिपचिपी स्कैल्प, झड़ते बाल और डैंड्रफ की समस्या इस मौसम में आम हो जाती है. अगर आप भी मानसून में अपने बालों की सेहत को लेकर परेशान हैं तो हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के ये कुछ आसान टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं. उनका मानना है कि मानसून में बालों को थोड़ा और अधिक अच्छे से केयर करने और सही रूटीन की जरूरत होती है. इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने बालों को मानसून की नमी और धूल-मिट्टी के नुकसान से बचा सकते हैं और उन्हें हेल्दी बनाए रख सकते हैं.

नियमित वॉश और सही रूटीन

मानसून के दौरान पसीने और नमी की वजह से स्कैल्प जल्दी चिपचिपी हो जाती है. ऐसे में बालों को डेली धोना बहुत जरूरी है, इसलिए शैम्पू करने में बिल्कुल आलस न करें. इसके अलावा, बालों में कंडीशनर की जगह प्री-कंडीशनिंग पर फोकस करें.

शैम्पू करने से 5 मिनट पहले बालों में तेल जरूर लगाएं. यह बालों को सॉफ्ट और हेल्दी रखने में मदद करेगा. साथ ही हफ्ते में एक बार क्लेरिफाइंग शैम्पू (Clarifying Shampoo) का इस्तेमाल करें भले ही आपके बाल ड्राई क्यों न हों, यह स्कैल्प को गहराई से साफ करने का काम करता है.

स्टाइलिंग से बनाएं दूरी

इस मौसम में बालों पर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें. ये प्रोडक्ट्स स्कैल्प पर जम जाते हैं और बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं. साथ ही बालों को हर वक्त बांधकर न रखें. बालों को खुला छोड़ें ताकि उन्हें हवा मिल सके और स्कैल्प में पसीना कम जमा हो.

Advertisement

इसके अलावा बालों को नेचुरल तरीके से सूखने के लिए न छोड़ें. धोने के बाद हेयर ड्रायर का लो-हीट सेटिंग पर इस्तेमाल करके बालों को तुरंत सुखा लें, ताकि डैंड्रफ और बालों के फ्लैट होने की समस्या न हो.

ट्रिमिंग और नेचुरल केयर

नियमित समय पर बालों की ट्रिमिंग जरूर करवाएं. इससे बालों के टिप्स हेल्दी रहते हैं और उन्हें अच्छी शेप मिलती है. बारिश में अगर बाल भीग जाएं, तो उन्हें बिना देरी किए सौम्य शैम्पू से धो लें. बारिश का पानी बालों में खुजली पैदा कर सकता है.

इसके अलावा हफ्ते में 1 बार स्कैल्प पर फ्रेश एलोवेरा जेल का मास्क लगाएं. यह 5 मिनट का छोटा सा काम डैंड्रफ को दूर रखने, हेयर फॉल कंट्रोल करने और जड़ों को मजबूती देने में जादुई असर दिखा सकता है. बाहर निकलते समय भी इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके बाल सूखे हों.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement