How to make Mango Lassi: गर्मियों का मौसम आते ही मन सिर्फ ठंडी और मीठी चीजों की ओर भागता है. ऐसे में अगर ब्रेकफास्ट या फिर लंच के बाद ठंडी-ठंडी लस्सी मिल जाए हो तो दिन बन जाता है. लेकिन अगर आप साधारण लस्सी पीकर बोर हो गए हैं तो आम के सीजन में क्यों ना आम की लस्सी का लुत्फ उठाया जाए. मैंगो लस्सी न सिर्फ प्यास बुझाती है बल्कि आपके पेट को भी लंबे समय तक भरा रखती है. यह विटामिन A और प्रोबायोटिक्स से भरपूर है जो आपकी स्किन और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद है.
परफेक्ट मैंगो लस्सी
पके हुए आम का पल्प: 1 कप, आप अपनी पसंद के कोई भी आम ले सकते हैं लेकिन अल्फांसो या दशहरी बेस्ट रहेंगे.
ताजा और गाढ़ा दही: 1.5 कप
चीनी या शहद: स्वादानुसार
इलायची पाउडर: आधा चम्मच
बारीक कटे हुए आम के टुकड़े और पिस्ता (सजाने के लिए)
बर्फ के टुकड़े
मैंगो लस्सी बनाने का तरीका
सबसे पहले आम को छीलकर उसका पल्प निकाल लें. ध्यान रहे कि पल्प में रेशे न हों.
एक ब्लेंडर जार में आम का पल्प, गाढ़ा दही, चीनी (या शहद) और इलायची पाउडर डालें.
अब इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण एकदम स्मूथ और झागदार न हो जाए.
तैयार मैंगो लस्सी को लंबे गिलासों में निकालें. ऊपर से आम के छोटे टुकड़ों और कटे हुए पिस्ते से सजाकर इसे चिल्ड सर्व करें.
इसका मलाईदार टेक्सचर और आम की सौंधी खुशबू आपको हर घूंट में ताजगी का अहसास कराती है. फलों का राजा आम जब ठंडी-ठंडी लस्सी के साथ मिलता है तो वह स्वाद के मामले में दुनिया की किसी भी ड्रिंक को पीछे छोड़ सकता है.