जेन जी पुरानी पीढ़ियों से अलग है क्योंकि उस हर चीज पुरानी पीढ़ियों से हटकर है यानी अलग है. अपना एक तरीका, अपनी भाषा, अपने स्टाइल, जेन जी का हर काम लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाता है. जेन जी की दुनिया में हर दिन नए शब्द और ट्रेंड देखने को मिलते हैं. सोशल मीडिया पर आपने मेन कैरेक्टर, बैडी और यैपिंग जैसे शब्द जरूर सुने होंगे. कई बार लोग इनका इस्तेमाल अपनी फोटो के कैप्शन में करते हैं, तो कभी दोस्तों से बातचीत के दौरान. लेकिन इन शब्दों का मतलब क्या है और जेन जी इन्हें किस तरह इस्तेमाल करती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं.
1. मेन कैरेक्टर का मतलब क्या है?
मेन कैरेक्टर का मतलब है अपनी लाइफ को किसी फिल्म की कहानी की तरह देखना, जिसमें आप खुद मेन यानी मुख्य किरदार हों. इस सोच में वयक्ति अपनी पसंद, खुशी और एक्सपीरियंस को अहमियत देता है. उदाहरण के लिए, कोई अकेले कैफे जाता है, अपनी पसंद का गाना सुनता है और उस पल को खास मानता है. वो इसे अपनी लाइफ का एक खूबसूरत पल समझता है. और खुद को अपनी लाइफ का केंद्र यानी सेंटर मानता है. इसे मेन कैरेक्टर एनर्जी कहा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर लोग अपनी रोज की लाइफ के वीडियो बनाकर भी इस ट्रेंड को दिखाते हैं. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर वक्त खुद को दूसरों से ज्यादा जरूरी समझा जाए.
2. बैडी से जेन जी का मतलब क्या?
'बैडी' शब्द जो अंग्रेजी के शब्द बैड से बना है. शायद बहुत लोगों को लगे इसका मतलब किसी गलत चीज से है लेकिन जेन जी की भाषा में बैडी ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है, जो स्टाइलिश, सेलफ कॉन्फिडेंट और अपने लुक को लेकर कॉन्फिडेंट हो. सोशल मीडिया पर ये शब्द खासकर उन लड़कियों के लिए इस्तेमाल होता है, जो अपने फैशन, मेकअप और अंदाज से अपनी अलग पहचान बनाती हैं.
उदाहरण के लिए, कोई लड़की अपनी पसंद के कपड़े पहनती है, पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती है और अपने स्टाइल को लेकर सहज रहती है, तो लोग उसे बैडी कह सकते हैं. ये शब्द सिर्फ खूबसूरती के बारे में नहीं है. इसके साथ कॉन्फिडेंस और अपनी पसंद के हिसाब से जीने का अंदाज भी जुड़ा है.
यह भी पढ़ें: "What is Room Rotting: घूमने में भी भरपूर आराम, Gen Z का ये 'रूम रॉटिंग' फंडा क्या है?
3. यैपिंग का क्या मतलब है?
यैपिंग का मतलब है लगातार बोलते रहना, खासकर तब जब कोई बिना रुके काफी देर तक बात करता रहे. जेन जी इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर फनी अंदाज में करती है. उदाहरण के लिए, अगर कोई दोस्त अपनी फेवरेट फिल्म, क्रश या किसी छोटी-सी घटना के बारे में काफी देर तक बोलता रहे, तो दूसरा दोस्त कह सकता है कि, 'तू कब से यैप कर रही है.' सोशल मीडिया पर यैपिंग का इस्तेमाल अपनी लंबी बातचीत या बिना रुके कुछ बताते रहने के लिए भी किया जाता है. यह हमेशा नेगेटिव नहीं होता. कई बार फ्रेंड्स इसे प्यार और फन वे में भी इस्तेमाल करते हैं.
जेन जी की भाषा में क्यों पॉपुलर हैं ये शब्द?
सोशल मीडिया, मीम्स, रील्स और ऑनलाइन बातचीत ने इन शब्दों को पॉपुलर बनाने में मदद की है. इनके जरिए युवा कम शब्दों में अपने मूड, स्टाइल और एक्सपीरियंस को जाहिर कर सकते हैं. हालांकि, इन शब्दों का मतलब बातचीत और कंटेक्स्ट के हिसाब से बदल सकता है. इसलिए इन्हें समझने का सबसे आसान तरीका है कि इन्हें किस सिच्युएशन में यूज किया जा रहा है, इस पर ध्यान दिया जाए.