scorecardresearch
 

कुमार विश्वास ने बेटी अग्रता को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, छोटी बहन कुहू संग लाल ड्रेस में लगीं स्टाइलिश; Photos

कुमार विश्वास की बेटियां भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अक्सर ही उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर लोगों का अटेंशन अपनी तरफ खींच ही लेती हैं. कुमार विश्वास ने बड़ी बेटी अग्रता को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किया है. इसके अलावा कुहू ने भी अपनी बहन को विश किया है. फोटो में दोनों बहनें लाल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Advertisement
X
अग्रता की शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थीं. (PHOTO:ITG)
अग्रता की शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थीं. (PHOTO:ITG)

जाने-माने कवि और साहित्यकार कुमार विश्वास का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन उसके बावजूद उनकी दोनों बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. अग्रता और कुहू का फैंशनसेंस काफी बेहतरीन है और उनकी लुक्स के इंटरनेट पर चर्चे होते रहते हैं. कुमार विश्वास की लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी बड़ी बेटी अग्रता को बर्थडे विश कर रहे हैं.

पापा कुमार विश्वास के अलावा अग्रता को उनकी छोटी बहन कुहू ने विश किया है, उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों बहनें रेड ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों ही फोटोज खूब वायरल हो रही हैं और लोगों का ध्यान खींच रही है. 

अग्रता को पापा ने किया बर्थडे विश

कुमार विश्वास ने इंस्टाग्राम पर अग्रता की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो कुर्सी पर बैठे हुए गाय के बछड़े को प्यार से निहार रही हैं. वहीं नीचे उनका पालतू डॉग बैठा दिख रहा है. इस फोटो के कैप्शन में कुमार विश्वास ने लिखा, 'मेरे जीवन के उल्लास को जन्मदिन पर, जीवन भर के एकत्रित उल्लास से भरी शुभकामनाएं. यूं ही चैतन्य-मानवीय-उत्सवी और नायक बनी रहो लाड़ो.'

लाल ड्रेस में कुहू-अग्रता लगीं कमाल

कुहू ने भी अपनी बड़ी बहन को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने बर्थडे गर्ल लिखा है. यह फोटो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, इस फोटो किसी पार्टी की लग रही है, जिसमें कुहू ने एक साइड से अग्रता को गले लगाया हुआ है.

Advertisement

फोटो में अग्रता फुल स्लीव्स रेड टॉप और  ब्लू जींस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  तो वहीं, कुहू ने भी डार्क रेड कलर का लेस डिटेलिंग वाला टॉप पहना है, जिसकी वी-नेकलाइन उसे बेहद स्टाइलिश बना रही हैं. 

इस फोटो के अलावा कुहू ने दूसरी फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों बहनों के साथ में उनकी कुछ फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं. इस फोटो के कैप्शन में शादी का घर? लिखा हुआ है. अग्रता की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, कुछ समय पहले उनके तीज लुक ने भी लोगों को काफी अट्रैक्ट किया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement