scorecardresearch
 

Karwa Chauth Skincare Tips: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? तुरंत फॉलो करें ये 7 आसान टिप्स

करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. यह महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है और ऐसे वो इस दिन सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं. हालांकि नेचुरल ग्लो के लिए हर बार पार्लर में पैसे देने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे ही घरेलू उपाय करके भी कुदरती निखार पा सकते हैं. आइए आपको इन आसान स्किनकेयर टिप्स के बारे में बताते हैं.

Advertisement
X
स्किन की ठंड में ज्यादा देखभाल करनी चाहिए. (PHOTO:AI)
स्किन की ठंड में ज्यादा देखभाल करनी चाहिए. (PHOTO:AI)

Karwa Chauth simple skincare tips: महिलाओं का फेवरेट त्योहार करवा चौथ आने वाला है, इस दिन महिलाएं खूबसूरत कपड़े पहनने से लेकर गहने और मेकअप तक की तैयारी करती हैं. करवा चौथ के दिन लोग सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और रात को चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं. करवा चौथ के दिन हर कोई सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है और इसलिए महिलाएं पहले ही पार्लर के चक्कर काटना शुरू कर देती हैं. 

चेहरे पर चमक लाने के लिए सिर्फ महंगे फेशियल और मेकअप के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि आप अपनी स्किन की सही देखभाल के जरिए भी अपने स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. करवा चौथ से करीब एक हफ्ते पहले से ही स्किन केयर पर ध्यान देना शुरू कर दें. इससे स्किन को हेल्दी रखने और मेकअप को बेहतर दिखाने में मदद मिल सकती है.

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संपुर्णा वर्मा के मुताबिक, त्योहार से पहले स्किन केयर के लिए के लिए कुछ आसान टिप्स बताए हैं. आइए जानते हैं कि करवा चौथ से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये तरीका

कई बार सुबह उठने पर चेहरा सूजा हुआ दिखाई देता है, इसको कम करने के लिए आप कुछ मिनटों के लिए ठंडी पट्टी अपने चेहरे पर रख सकती हैं. इससे कुछ समय के लिए सूजन कम करने और चेहरा फ्रेश दिखाने में मदद मिल सकती है. ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे चेहरे पर न लगाएं, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है.

Advertisement

चेहरे पर निकले पिंपल्स को न फोड़ें

फेस पर पिंपल्स निकल आते हैं तो लोग परेशान होते हैं और उनको हाथ से दबाकर फोड़ देते हैं. मगर यह करवा चौथ या किसी भी त्योहार से पहले ऐसा करने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.  एक तो इससे सूजन बढ़ सकती है और दूसरा उस जगह पर दाग या निशान भी पड़ सकता है. फोड़ने की बजाय आप छोटे सफेद सिर वाले पिंपल पर स्किन को सूट करने वाला हाइड्रोकोलॉइड पिंपल पैच इस्तेमाल कर सकती हैं. 

फेस पर ज्यादा स्क्रब न करें

अगर चेहरा बेजान नजर आ रहा है, तो उसे ठीक करने के लिए बार-बार स्क्रब करना सही नहीं है. ज्यादा एक्सफोलिएशन से स्किन की ऊपरी लेयर को नुकसान पहुंच सकता है. इससे चेहरे पर लालिमा, रूखापन और जलन हो सकती है. इसलिए त्योहार से ठीक पहले किसी नए स्क्रब, तेज केमिकल पील या एसिड वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें.

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

मौसम में हल्की ठंड बढ़ गई है और इस वेदर में अपने चेहरे पर बिल्कुल भी मॉइस्चराइजर न लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए. ठंड के मौसम में स्किन हाइड्रेट रखना जरूरी होता है, इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं. चेहरा साफ करने के लिए बहुत तेज या त्वचा को रूखा बनाने वाले क्लींजर का इस्तेमाल न करें. अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगाएं. मेकअप करने से पहले भी अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए, इससे मेकअप भी अच्छी तरह से सेट होता है और स्किन भी ड्राई नहीं लगती है. 

Advertisement

होंठों की देखभाल भी है जरूरी

करवा चौथ पर चेहरे को चमकाने के चक्कर में लोग अपने लिप्स को तो भूल जाते हैं, जबकि इस मौसम में सबसे ज्यादा होंठ ही सूखते और फटते हैं.  रूखे और फटे होंठ लिपस्टिक लगाने के बाद अच्छे नहीं दिखते. इसलिए दिन में रोजाना नेचुरल लिप बाम लगाना चाहिए, जिसमें कोई कलर या खुशबू ना हो. दिन के समय एसपीएफ वाला लिप बाम इस्तेमाल करना बेहतर है. कुछ लोग होंठों का कालापन दूर करने के लिए नींबू या बेकिंग सोडा जैसे घरेलू नुस्खे न आजमाएं. इनसे जलन बढ़ सकती है.

फेशियल हेयर हटाने का सही समय 

त्योहार के समय ज्यादातर महिलाएं गलत समय पर अपने फेशियल हेयर हटवाती हैं, जिनकी वजह से उनको कई दिक्कतों को सामना करना पड़ता है. लिप और फेस के बाल हटवाने के लिए त्योहार से एक दिन पहले जाने की गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कई बार थ्रेडिंग या वैक्सिंग के बाद आपकी स्किन पर रेडनेस, दाने या काले निशान पड़ जाते हैं. अगर आप रेटिनॉल जैसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, तो बाल हटवाने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लें.

त्योहार से ठीक पहले न कराएं स्ट्रॉन्ग फेशियल

सिर्फ फेशियल हेयर ही नहीं बल्कि करवा चौथ से पहले स्ट्रॉन्ग फेशियल करने से भी बचना चाहिए, केमिकल पील, माइक्रोनीडलिंग और लेजर जैसे ट्रीटमेंट के बाद स्किन जलन या पपड़ी आने की समस्या हो सकती है. कई बार चेहरे पर रेडनेस भी हो जाती है, इसलिए फेशियल भी आपको त्योहार से 10 से 15 दिन पहले करा लेना चाहिए. 

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement