scorecardresearch
 

kaddu ke phool ke pakode: आलू-प्याज पकौड़े बहुत बार खा लिए, आज नाश्ते में बनाएं कद्दू के फूल के करारे पकौड़े, बनेंगे इतने क्रिस्पी कि भूल जाएंगे सब

kaddu ke phool ke pakode: अगर आपको भी पकौड़े खाना पसंद है तो फिर आपको एक बार कद्दू के फूल के पकौड़े जरूर ट्राई करने चाहिए. कद्दू के फूल के पकौड़े इतने क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनते हैं कि आप सब कुछ भूल जाएंगे.

Advertisement
X
कद्दू के फूल के पकौड़े (Photo: ITG)
कद्दू के फूल के पकौड़े (Photo: ITG)

सुबह का नाश्ता या शाम की चाय पकौड़े हमेशा दिल जीत लेते हैं. खासतौर पर मॉनसून में तो ये हर घर में बनते हैं. लेकिन हर बार वही आलू-प्याज, गोभी या पनीर के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं तो आज कुछ बिल्कुल नया और अनोखा ट्राई करें. कद्दू के फूल के पकौड़े. जी हां, ये दुर्लभ फूल न केवल देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि इनके पकौड़े इतने क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनते हैं कि आप सब कुछ भूल जाएंगे.

इनका सोंधा स्वाद और करारापन साधारण पकौड़ों से बिल्कुल अलग होता है. आज ही इस पारंपरिक लेकिन अनूठी रेसिपी को अपने नाश्ते या स्नैक टाइम का हिस्सा बनाएं और सबको हैरान कर दें.

सामग्री:

मुख्य सामग्री: कद्दू के ताजे फूल (10-12), तेल (तलने के लिए).

बैटर के लिए: बेसन - 1 कप, चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच.

मसाले: हल्दी पाउडर - ½ चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच, अजवाइन - ½ चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च - 2-3, नमक - स्वादानुसार, पानी - आवश्यकतानुसार.

बनाने की विधि:

कद्दू के फूलों को साफ़ करें. उनके अंदर के डंठल और पुंकेसर को ध्यान से हटा दें. फूलों को हल्के हाथों से धोकर पोंछ लें ताकि वे पूरी तरह सूख जाएं.

एक बड़े कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, अदरक-लहसुन पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा (कोटिंग कंसिस्टेंसी) बैटर तैयार करें. बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह फूलों को लपेट सके, लेकिन बहुत मोटा न हो.

Advertisement

एक कढ़ाई में तेल मध्यम आंच पर गरम करें. जब तेल गरम हो जाए, तो एक-एक कद्दू के फूल को बैटर में डुबोएं और धीरे से तेल में डालें.

पकौड़ों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. आंच धीमी न रखें, वरना वे तेल सोख लेंगे.

तैयार करारे पकौड़ों को पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले. इन्हें गरमा-गरम चाय और हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement