scorecardresearch
 

Isha Ambani Look: लंदन की हाई-प्रोफाइल पार्टी में ईशा अंबानी का जलवा, 'लाल परी' के लुक में लूटी महफिल

ईशा अंबानी ने हमेशा अपने एलिगेंट और रॉयल लुक के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में लंदन में हुए एक इवेंट में ईशा बेहद खूबसूरत लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं जिसके साथ उन्होंने अपनी मां की जूलरी पेयर की थी.

Advertisement
X
लाल रंग की ड्रेस में सजीं ईशा अंबानी (Photo: ITG)
लाल रंग की ड्रेस में सजीं ईशा अंबानी (Photo: ITG)

अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी का फैशन और क्राफ्ट के प्रति प्यार उनके उन कपड़ों में साफ झलकता है जो वो दुनिया भर के रॉयल और बड़े से बड़े इवेंट्स में शामिल होने के लिए पहनती हैं. 24 जून को स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ ने ईशा का एक शानदार रेड लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वो बेहद खूबसूरत और बिलकुल लाल परी लग रही हैं.

ईशा ने लंदन में सर्पेंटाइन समर पार्टी के लिए एक वाइब्रेंट रेड ड्रेस पहनी थी. ये सर्पेंटाइन गैलरी में आयोजित होने वाला एक सालाना फंडरेजर इवेंट है जिसमें सिर्फ इनविटेशन से ही शामिल हुआ जा सकता है. इस मौके पर उन्होंने डिजाइनर स्टीव ओ स्मिथ की रेड एम्बेलिश्ड ड्रेस पहनी जिसे उन्होंने मैनलो ब्लाहनिक हील्स और अपनी मां के पर्सनल कलेक्शन की ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया गया था.

ईशा अंबानी का डिजाइनर इवनिंग लुक

सर्पेंटाइन समर पार्टी में ईशा अंबानी ने जो स्टीव ओ स्मिथ ड्रेस पहनी थी, वो फ्लैपर-गर्ल ग्लैमर और मॉडर्न पार्टी-गर्ल समर एस्थेटिक्स का एक शानदार मिश्रण है.

इस वाइब्रेंट रेड ड्रेस में एक शीयर ब्लैक ट्यूल ओवरले था जो बारीक जाली वाले कपड़े की एक पारदर्शी या कम पारदर्शी परत होती है जिसे किसी दूसरे कपड़े के ऊपर पहना जाता है, ड्रेस को एक रिफाइंड लुक दे रहा था. 

Advertisement

स्लीवलेस डिजाइन, क्रू नेकलाइन, फिगर-स्किमिंग सिल्हूट, एसिमेट्रिकल हेम और स्कर्ट ईशा की काफ-लेंथ ड्रेस की एलिगेंट आर्टिस्टी को कंप्लीट करते हैं.

ड्रेस के साथ कैसी थी एक्सेसरीज 

अंबानी परिवार के लोग जब भी दुनिया में किसी इवेंट में शामिल होने के लिए बाहर निकलते हैं तो वो हमेशा सबसे शानदार ज्वेलरी पहनते हैं. इस मौके के लिए ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से ज्वेलरी चुनी. साथ ही ग्लेन स्पिरो ज्वेल्स के कुछ पीस भी पहने.

कानों में उन्होंने ऐशर-कट मल्टी-कैरेट डायमंड जड़े हुए छोटे इयररिंग्स पहने थे. वहीं, अपने हाथों में डायमंड और रूबी के पीस पहने जिनमें कॉकटेल रिंग्स और एक स्टेटमेंट बटरफ्लाई रिंग शामिल थी. आखिर में उन्होंने अपने लुक को स्ट्रैपी, वाइब्रेंट रेड हील्स के साथ कंप्लीट किया.

लुक और हेयरस्टाइल भी था परफेक्ट

ईशा ने अपने सिल्की बालों में बीच से पार्टीशन देते हुए लो पोनीटेल में बांधा था. मेकअप की बात करें तो ईशा ने ड्यूई बेस पर ग्लॉसी रेड लिप शेड, मस्कारा, सॉफ्ट न्यूट्रल आई शैडो, गालों पर रूज, फेदर्ड आइब्रो और हाइलाइटर के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement