scorecardresearch
 

How to Reuse Broken Matka: टूटे मटके को न करें फेंकने की भूल, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल, देखने वाले करेंगे तारीफ!

गर्मी में ठंडा-ठंडा मटके का पानी पीने में एक अलग ही सुकून मिलता है, लेकिन जब यह मटका टूट जाता है तो लोग इसका एक-एक टुकड़ा उठाकर घर से बाहर फेंक देता है. लेकिन लोग नहीं जानते हैं कि टूटे मटके का भी कई तरीके से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आप टूट मटके से क्या बना सकते हैं.

Advertisement
X
गर्मी में मटके का पानी पीना अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI)
गर्मी में मटके का पानी पीना अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Reuse Broken Matka: गर्मियों में मटके का ठंडा पानी तो पीना तो बहुत अच्छा लगता है और यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद भी होता है. मगर जब गलती से या ज्यादा इस्तेमाल के बाद मिट्टी के मटके टूट जाते हैं तो लोग उनको अक्सर उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ा सा क्रिएटिव दिमाग लगाकर आप इस टूटे हुए मटके का कई तरीके से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. 

अगर आपके पास भी एक टूटा या चटका हुआ मटका है, तो उसे फेंकने के बजाय इन बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल करें. देखने वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. आइए हम आपको बताते हैं कि आप टूटे हुए मटकों का कैसे रीयूज कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि एक तो इससे आपका घर सुंदर लगेगा, दूसरा इससे आपके काफी पैसे भी बच जाएंगे. 

'फेयरी गार्डन' बनाएं

आजकल मिनिएचर या फेयरी गार्डन काफी ट्रेंड में हैं, टूटा हुआ मटका इसके लिए सबसे बेस्ट बेस है.

कैसे बनाएं: अगर मटका एक तरफ से बड़ा टूटा है, तो उसमें मिट्टी भरें. टूटे हुए हिस्सों को मटके के अंदर ही सीढ़ी की तरह सजाएं.

इस तरीके सजाएं: इसमें छोटे-छोटे पौधे जैसे सकुलेंट्स या मनी प्लांट लगा सकते हैं. ऊपर से रंग-बिरंगे पत्थर, छोटे खिलौने या एक छोटी सी प्लास्टिक की झोपड़ी रख दें, यह आपके लिविंग रूम या बालकनी में बेहद खूबसूरत लगेगा.

Advertisement

'बर्ड फीडर' या पानी का सकोरा

बेजुबान पक्षियों के लिए टूटा मटका एक वरदान बन सकता है, खासकर गर्मी के मौसम में आप इनको पानी का सकोरा या बर्ड फीडर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं: मटके का नीचे का आधा हिस्सा अगर सुरक्षित है, तो उसे अच्छी तरह साफ कर लें. उसके किनारों को थोड़ा सैंडपेपर से घिस लें ताकि पक्षियों को चोट न लगे.

इस तरह करें यूज: इसे आप रस्सी की मदद से किसी पेड़ की डाली या बालकनी की ग्रिल पर टांग सकते हैं. इसमें पक्षियों के लिए दाना या पानी भरकर रख दें.

टूटे मटके से फेयरी गार्डन बना सकते हैं (photo:AI)

किचन के लिए नेचुरल कंपोस्ट बिन 

रसोई में कूड़ा रखने के लिए लोग काफी महंगे डस्टबिन लेकर आते हैं, लेकिन आप इसकी जगह पर टूटे मटके का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर मटका ऊपर से थोड़ा टूटा है और उसका बेस सही है, तो यह गीला कचरा सड़ने और बेहतरीन खाद बनाने के काम आ सकता है.

कैसे बनाएं: मटके में नीचे कुछ सूखे पत्ते या अखबार के टुकड़े डालें, फिर ऊपर से किचन का गीला कचरा डालते जाएं. मिट्टी का मटका हवा को आर-पार होने देता है, जिससे बदबू नहीं आती और बहुत अच्छी जैविक खाद तैयार होती है. इसे आप अपने पौधों में डाल सकते हैं, जिससे उनको जल्दी बढ़ने में मदद मिलेगी. 

Advertisement

'विंटेज लैंप' या कैंडल होल्डर

मटके की मिट्टी रोशनी को एक बहुत ही सोंधी और खूबसूरत वाइब देती है. इसलिए आप इनका विंटेज लैंप या कैंडल होल्डर की तरह घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं: अगर मटके में छोटे-छोटे छेद हैं या आप सावधानी से उसमें कुछ छेद कर सकते हैं, तो उसके अंदर एक जीरो वाट का बल्ब या फेयरी लाइट्स डाल दीजिए.

इस तरह सजाए: मटके के बाहरी हिस्से पर एक्रिलिक कलर्स से कोई पारंपरिक या मधुबनी पेंटिंग बना दें. अगर आपको पेंटिंग करना नहीं आता है तो आप सिंपल कलर भी कर सकते हैं. इसे अपनी घर की बालकनी में या कमरे में टांग दीजिए. रात के समय जब इससे रोशनी छनकर बाहर आएगी, तो आपके घर का कोना खिल उठेगा.

टूटे मटके भी काम आ सकते हैं. (PHOTO:AI)

पौधों के लिए 'यूनिक प्लांटर' 

मामूली दिखने वाले गमले तो हर घर में होते हैं, लेकिन टूटे मटके का गमला आपके गार्डन को एक ओल्ड और विंटेज लुक देता है. 

कैसे बनाएं: मटके के निचले हिस्से में ड्रेनेज के लिए एक छोटा छेद करें. इसमें मिट्टी और खाद मिलाकर कोई भी मौसमी फूल या शो-प्लांट लगा दें.

इस तरीके से सजाएं: आप चाहें तो मटके को गेरू से पेंट करके उस पर सफेद रंग से वार्ली आर्ट बना सकते हैं. यह आपके गार्डन की सुंदरता बढ़ाता है और उसे अलग ही लुक देता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement