Dahi Fulki Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से भूख गायब होने लगती है, तब शरीर को कुछ ऐसा चाहिए होता है जो पेट को ठंडक दे. समर सीजन में लोग खाने के साथ रायता खाना बहुत पसंद करते हैं, आपने खीरे, बूंदी, लौकी और चुकंदर का रायता तो खाया होगा, लेकिन क्या आपन कभी दही फुलकी रायता खाया है.
दही फुलकी रायता का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, लेकिन खाने के बाद शरीर को एक अलग सी ठंडक भी मिलती है. आइए जानते हैं कि इस भीषण गर्मी में आप कैसे बेहद आसान तरीके से एकदम मखमली, गाढ़ा और ठंडा-ठंडा दही फुलकी रायता तैयार कर सकते हैं.
दही फुलकी रायता खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के घरों में बेहद चाव से बनाया जाता है. यह साधारण रायते से थोड़ा अलग और ज्यादा टेस्टी भी होता है क्योंकि इसमें दही के साथ बेसन की छोटी-छोटी, बेहद सॉफ्ट फुल्कियां डाली जाती हैं. जब ये फुल्कियां मसालेदार, ठंडे दही को सोख लेती हैं, तो मुंह में जाते ही घुल जाती हैं.
दही फुलकी रायता बनाने का आसान तरीका
सॉफ्ट फुल्कियां तैयार करना: सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें. इसमें थोड़ा सा नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल को 4-5 मिनट तक एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटें.
यह फुल्कियों को स्पंजी बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट है. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटी-छोटी फुल्कियां तल लें. इन्हें निकाल कर तुरंत नॉर्मल पानी में 2 मिनट के लिए डाल दें और फिर हल्के हाथों से निचोड़ लें.
मखमली दही का बेस: एक बड़े बर्तन में ताजा और गाढ़ा दही लें. इसे मथनी की मदद से अच्छी तरह फेंट लें ताकि इसमें कोई गुठली न रहे.
अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, थोड़ा सा सादा नमक, पुदीना पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं. रायते को थोड़ा पतला करने के लिए इसमें ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े डालें.
मिक्सिंग और तड़का: अब निचोड़ी हुई फुल्कियों को इस ठंडे-ठंडे दही में डाल दें. फिर तड़के के लिए एक पैन में जरा सा तेल गर्म करें, उसमें जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च चटकाएं और इसे रायते के ऊपर डाल दें.
दही फुलकी रायते के फायदे
ठंडा-ठंडा दही फुलकी रायता सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं है, बल्कि इसके सेहत से जुड़े कई फायदे भी हैं: