scorecardresearch
 

How to make sharbat premix: शिकंजी हो या सोडा, शरबत के इस मसाले से बिना चीनी घोले तैयार होंगी ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स

गर्मियों के मौसम में बार-बार शरबत बनाने की झंझट से बचने के लिए एक ऑल-इन-वन शरबत प्रीमिक्स तैयार करना सबसे स्मार्ट तरीका है. इस एक बेस प्रीमिक्स से आप मेहमानों के आने पर मिनटों में अलग-अलग फ्लेवर के शरबत तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
how to make sharbat premix
how to make sharbat premix

गर्मियों की दोपहर हो और सामने ठंडा-ठंडा शरबत न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस मौसम में बस कुछ ठंडा और ताजगी भरा पीने की डिमांड करता है. इतना ही नहीं जब अचानक मेहमान घर आ जाएं तो उनके लिए तुरंत शरबत तैयार करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में बार-बार किचन में जाने और शरबत बनाने की झंझट से बचने के लिए ऑल-इन-वन शरबत प्रीमिक्स तैयार करना सबसे स्मार्ट तरीका है.

इस एक प्रीमिक्स की मदद से आप मेहमानों के आने पर मिनटों में अलग-अलग फ्लेवर के शानदार शरबत तैयार कर सकते हैं. यह न केवल आपका समय बचाएगा बल्कि आपको हर बार वही बाजार जैसा परफेक्ट और चटपटा स्वाद भी देगा. इस खबर में हम आपको समर सीजन के लिए हम आपको प्रीमिक्स बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं. 

शरबत प्रीमिक्स रेसिपी
चीनी: 500 ग्राम (बारीक पिसी हुई)

सिट्रिक एसिड यानी टाटरी: 1 बड़ा चम्मच (खटास के लिए)

काला नमक: 2 बड़े चम्मच

भुना जीरा पाउडर: 3 बड़े चम्मच

पुदीना पाउडर: 2 बड़े चम्मच (सूखे पुदीने को पीसकर बनाया हुआ)

सादा नमक: 1 छोटा चम्मच

अदरक पाउडर (सोंठ): 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)

बनाने की विधि:
एक बड़े बाउल में पिसी हुई चीनी लें.

इसमें सिट्रिक एसिड यानी टाटरी, काला नमक, भुना जीरा, पुदीना पाउडर और सादा नमक मिलाएं.

Advertisement

सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें या एक बार मिक्सर में चला लें ताकि पाउडर एकदम एकसार हो जाए.

इसे एक साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें.

एक प्रीमिक्स, चार अलग शरबत 
इस प्रीमिक्स से क्लासिक मसाला शिकंजी बनाने के लिए पहले गिलास में 2 चम्मच प्रीमिक्स डालें, फिर ठंडा पानी और बर्फ डालें. ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें.

लेमन सोडा बनाने के लिए पानी की जगह चिल्ड सोडा वाटर का इस्तेमाल करें. यह एकदम रेस्टोरेंट जैसा रिफ्रेशिंग अहसास देगा.

आम पन्ना ट्विस्ट बनाने के लिए उबले हुए कच्चे आम के पल्प में यह प्रीमिक्स मिलाएं. मिनटों में आम पन्ना तैयार हो जाएगा.

तरबूज शिकंजी के लिए तरबूज के जूस में 1 चम्मच प्रीमिक्स मिलाएं. यह मीठे और चटपटे स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement