scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War LIVE: 'हमला हुआ तो ही जवाब देंगे', ईरान-अमेरिका जंग पर पर सीरिया का रुख साफ

aajtak.in | 01 अप्रैल 2026, 4:23 AM IST

US-Israel-Iran War LIVE:

मिडिल-ईस्ट में जंग को 33 दिन हो गए हैं. (Photo: Screengrab) मिडिल-ईस्ट में जंग को 33 दिन हो गए हैं. (Photo: Screengrab)

US-Israel-Iran War Live Updates: 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ अमेरिका-इजरायल-ईरान के युद्ध को अब 33 दिन हो चुके हैं. तीन देशों से शुरू हुई इस जंग की चपेट में कई अरब देश भी आ गए. इस बीच सीरिया ने जंग में शामिल होने को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है.

सीरियाई राष्ट्रपति ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने साफतौर पर कह दिया है कि सीरिया इस लड़ाई में कूदने के पक्ष में नहीं है. उन्होंने कहा जब तक कि सीरिया पर सीधा कोई हमला नहीं होता, तब तक सीरिया इस युद्ध से दूरी बनाए रखेगा.

राष्ट्रपति ने ये भी बताया कि युद्ध में उतरने का फैसला तभी लिया जाएगा जब हमारे पास कोई राजनयिक समाधान नहीं बचेगा.

मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े सभी छोटे-बड़े अपडेट के लिए इस LIVE ब्लॉग पर बने रहें.

4:23 AM (4 मिनट पहले)

US-Iran War Live: ट्रंप ने की जल्द जंग खत्म करने की घोषणा

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने ईरान में 'रिजीम चेंज' का लक्ष्य पूरा होने का दावा भी किया.

3:57 AM (30 मिनट पहले)

Iran-US Conflict: इस्फहान में मुबारके स्टील प्लांट पर दूसरी बार हमला

Posted by :- Darakhshan

ईरान के इस्फहान में स्थित मुबारके स्टील प्लांट को एक हफ्ते में दूसरी बार निशाना बनाया गया है. ये प्लांट ईरान के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक है. 
 

3:21 AM (एक घंटा पहले)

Israel-Iran Updates: ईरान के खिलाफ नए गठबंधन करेगा इजरायल

Posted by :- Darakhshan

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि इजरायल ईरानी खतरों से निपटने के लिए कई देशों के साथ नए गठबंधन बना रहा है. नेतन्याहू ने उन देशों के नाम या इस योजना की पूरी जानकारी तो नहीं दी, लेकिन इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बताया. 
 

3:06 AM (एक घंटा पहले)

इजरायल ने शांति सैनिकों पर हुए हमले से किया इनकार

Posted by :- Darakhshan

इजरायली सेना ने लेबनान में शांति सैनिकों से जुड़ी घटना पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके सैनिकों ने वहां कोई विस्फोटक उपकरण नहीं लगाया था. सेना का ये भी दावा है कि घटना के समय उस इलाके में उनके कोई भी सैनिक मौजूद नहीं थे. इस बयान के जरिए इजरायल ने शांति सैनिकों पर हुए हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है.
 

Advertisement
2:57 AM (एक घंटा पहले)

US-Iran War Live: इराक में कतैब हिजबुल्लाह का सदस्य हिरासत में

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इराक में कतैब हिजबुल्लाह से जुड़े एक व्यक्ति को इराकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है. माना जा रहा है कि ये व्यक्ति हाल ही में हुए अपहरण की घटना में शामिल था. सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं ताकि अपहरण से जुड़ी और भी जानकारियां जुटाई जा सकें.
 

1:59 AM (2 घंटे पहले)

Iran-US War Live: मिडिल-ईस्ट जंग पर कतर का बयान

Posted by :- Darakhshan

प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. माजिद बिन मोहम्मद अल अंसारी ने बताया कि कतर ने पहले दिन से ही क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वो जंग बढ़ाने वाले किसी भी कदम का समर्थन नहीं करते. मंगलवार को मंत्रालय की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, अल अंसारी ने कहा कि कतर फिलहाल अपनी संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा करने पर ध्यान दे रहा है. उन्होंने बताया कि कतर अपने ऊपर हो रहे हमलों का जवाब देने पर फोकस कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि कतर मध्यस्थता की कोशिशों में शामिल नहीं है, हालांकि, देश तनाव कम करने और युद्ध को खत्म करने के राजनयिक कोशिशों का समर्थन करता है.

1:46 AM (2 घंटे पहले)

US-Iran War Live: नागरिकों की मदद के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा अमेरिका

Posted by :- Darakhshan

सऊदी अरब के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि वो मिडिल-ईस्ट संकट पर पैनी नजर रख रहे हैं और नागरिकों को सुरक्षा संबंधी अपडेट देते रहेंगे. जो अमेरिकी नागरिक इस क्षेत्र को छोड़ना चाहते हैं, उन्हें भी मदद के लिए अपडेट किया जाता रहेगा. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो के लिए अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
 

Advertisement
Advertisement