scorecardresearch
 

How to Make Perfect Bhatoora: न पिएंगे तेल, न रहेंगे कच्चे, इस ट्रिक से आसानी से बनाएं भटूरे, फूलेंगे गुब्बारे की तरह

How to Make Perfect Bhatoora: भटूरे खाने में तो बेहद स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन अक्सर घर में बनाते हुए वो कभी फूलते नहीं, कभी बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं या कभी अंदर से कच्चे रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां हम आपको परफेक्ट भटूरे बनाने की ट्रिक बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं परफेक्ट भटूरा (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं परफेक्ट भटूरा (Photo: ITG)

How to Make Perfect Bhatoora: वीकेंड की छुट्टी हो और घर में लंच में कुछ स्पेशल ना बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. अगर आप भी इस वीकेंड पर घर में कुछ बढ़िया सा बनाने का सोच रहे हैं तो छोले भटूरे परफेक्ट च्वॉइस है. चटपटे छोले के साथ गरमागरम गुब्बारे की तरह फूले हुए भटूरे के सामने आते ही हर किसी की भूख चार गुना बढ़ जाती है. लेकिन अक्सर घर पर भटूरे बनाते समय सबसे बड़ी आफत यह होती है कि वो या तो कढ़ाई से निकलते ही पिचक जाते हैं या फिर पूरी की तरह ढेर सारा तेल सोख लेते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आप घर पर ही बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट स्वाद पाना चाहते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको हलवाई की एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक बताएंगे जिससे आपके भटूरे न सिर्फ फूले-फूले बनेंगे बल्कि अंदर से एकदम जालीदार और सॉफ्ट भी रहेंगे.

सामग्री
मैदा: 2 कप

उबला हुआ आलू: 1 मध्यम आकार का (बारीक कद्दूकस किया हुआ)

सूजी (रवा): 2 बड़े चम्मच

दही: आधा कप (हल्का खट्टा)

खमीर पाउडर (बेकिंग पाउडर): आधा छोटा चम्मच

चीनी: आधा छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल: 2 चम्मच (मोयन के लिए) और तलने के लिए अलग से
 

हलवाई वाली ट्रिक

हलवाई जैसे परफेक्ट भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में उबला हुआ आलू और थोड़ी सी सूजी मिलाएं. इससे भटूरे बिना तेल सोखे एकदम परफेक्ट, जालीदार और गुब्बारे की तरह फूले-फूले बनेंगे. आलू भटूरे को अंदर से मुलायम रखता है और सूजी उसे लंबे समय तक फुलाए रखती है.

Advertisement

परफेक्ट भटूरे बनाने का तरीका
सही तरह से आटा गूंथे : एक बड़े बर्तन में मैदा और सूजी को छान लें. अब इसमें नमक, चीनी, खमीर पाउडर और मोयन के लिए 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.

आलू और दही का यूज: अब इस मैदा में कद्दूकस किया हुआ उबला आलू और दही डालें. बिना पानी डाले पहले आलू और दही के साथ ही मैदे को अच्छी तरह मिक्स करें.

मुलायम आटा है जरूरी: इसके बाद जरूरत के अनुसार हल्का गुनगुना पानी डालते हुए एकदम मुलायम आटा गूंथ लें. आटे को 4-5 बार पटक-पटक कर चिकना करें, इससे मैदा में लचीलापन पैदा होगा.

आटे को सेट होने दें: आटे के ऊपर हल्का सा तेल लगाकर इसे किसी गीले सूती कपड़े से ढककर कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें.

तलने की सही ट्रिक अपनाएं: कढ़ाई में तेल को तेज धुआं उठने तक गर्म करें. भटूरे को हल्के हाथों से बेलें (ध्यान रहे यह न बहुत पतला हो न मोटा). भटूरे को खौलते तेल में डालें और कलछी से ऊपर की तरफ हल्का सा दबाएं, भटूरा तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाएगा. दोनों तरफ से सुनहरा तलकर निकाल लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement