scorecardresearch
 

How to Make Karachi Halwa: सुना हो बहुत होगा, कभी खाया है कराची हलवा, घर में रखी इन 3 चीजों से हो जाएगा तैयार, बस ये 4 टिप्स जान लीजिए

How to Make Karachi Halwa: आपने कराची हलवे के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ये ट्राई किया है. इसे बॉम्बे हलवा भी कहा जाता है. यहां हम आपको इसे घर पर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं कराची हलवा (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं कराची हलवा (Photo: ITG)

बचपन की यादों और शादियों की शान, कराची हलवा अपनी जैली जैसी बनावट और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के लिए हर किसी का पसंदीदा होता है. अकसर हमें लगता है कि बाजार जैसा यह पारदर्शी और चमकीला हलवा घर पर बनाना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की रसोई में रखी सिर्फ तीन बुनियादी चीजों से आप बिल्कुल हलवाई जैसा परफेक्ट कराची हलवा तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी बेहद आसान रेसिपी और वे 4 जरूरी टिप्स, जिनकी मदद से आपका हलवा पहली बार में ही एकदम परफेक्ट बनेगा.

आवश्यक सामग्री (3 चीजें):
कॉर्नस्टार्च (आरारोट): 1 कप

चीनी: 2 कप

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच (चाशनी को क्रिस्टलाइज होने से बचाने और खटास के लिए)

अन्य चीजें: पानी (ढाई कप), घी (4-5 बड़े चम्मच), मनपसंद फूड कलर और कटे हुए मेवे (काजू-बादाम)

बनाने की विधि:

एक बड़े बाउल में 1 कप कॉर्नस्टार्च और ढाई कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि इसमें कोई गांठ (Lumps) न रहे. इसमें अपनी पसंद का फूड कलर मिला कर अलग रख लें.

Advertisement

एक कड़ाही में 2 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और एक तार की चाशनी  न बन जाए. चाशनी बनते समय ही इसमें नींबू का रस मिला दें.

अब गैस की आंच धीमी कर दें. कॉर्नस्टार्च के तैयार घोल को एक बार फिर से चलाएं और धीरे-धीरे चाशनी में डालते जाएं. साथ ही दूसरे हाथ से लगातार कड़ाही को चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें.

मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और पारदर्शी दिखने लगेगा. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाते जाएं. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और पैन में घी तैरने लगे, तब इसमें कटे हुए काजू-बादाम मिला दें और गैस बंद कर दें.

एक थाली या केक टिन को घी से चिकना करें. इस हलवे के मिश्रण को उसमें पलट कर बराबर फैला दें. इसे 1 से 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. सेट होने के बाद इसे मनचाहे चौकोर टुकड़ों में काट लें.

कॉर्नस्टार्च बहुत जल्दी तली में चिपकता है. इसलिए घोल मिलाते समय और पकते समय कछी को लगातार चलाते रहें ताकि एक जैसी चिकनी कंसिस्टेंसी मिले.

चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी या कड़क नहीं होनी चाहिए. सिर्फ एक तार की चाशनी बनने पर ही कॉर्नस्टार्च का घोल डालें, वरना हलवा रबर जैसा कड़क हो जाएगा.

Advertisement

एक साथ सारा घी डालने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके बीच-बीच में मिलाएं. इससे हलवे में शानदार चमक और बाजार जैसी सॉफ्टनेस आएगी. इसके बाद नींबू का रस डालें. इसस से चीनी जस्ती नहीं है और हलवे को हल्का सा खट्टा-मीठा स्वाद मिलता है जो इसके टेस्ट को बढ़ा देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement