scorecardresearch
 

Instant Pot Spinach Rice: डिनर में घर पर बनाएं पालक राइस, भाग्यश्री ने बताई आसान रेसिपी, फायदे भी गिनाए

डिनर के लिए कुछ हेल्दी और झटपट बनाना चाहते हैं? तो एक्ट्रेस भाग्यश्री की यह इंस्टेंट पालक राइस रेसिपी ट्राई करें. उबले चावल, पालक, पनीर और चीज के कॉम्बिनेशन से बनने वाली यह डिश स्वाद और पोषण से भरपूर है, इसे आप बेहद कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
पालक सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. (PHOTO:AI)
पालक सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. (PHOTO:AI)

Instant Pot Spinach Rice Recipe:  हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपका खानपान भी साफ और हेल्दी होना चाहिए. मगर रोज-रोज उबला हुआ खाना खाकर लोग बोर जाते हैं. अगर आप भी कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो एक्ट्रेस भाग्यश्री की यह इंस्टेंट पालक राइस  रेसिपी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

पालक और उबले चावलों से तैयार यह डिश आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होती है, इसे लंच, डिनर या बच्चों के टिफिन के लिए भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने का तरीका बहुत सिंपल होता है और इसे झटपट अपने घर पर तैयार कर सकते हैं.

पालक-चावल बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 2 छोटे प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 टमाटर (कटे हुए)
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 कप बारीक कटा हुआ पालक
  • ½ कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • ½ कप पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
  • 2 कप आधा उबला हुआ चावल
  • 2 कप दूध
  • ½ कप पानी
  • ½ कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • ½ कप पनीर के टुकड़े

पालक-चावल बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले इंस्टेंट पॉट या किसी गहरे पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें. इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक पकाएं.
  2. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  3. अब कटा हुआ पालक, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं ताकि सब्जियां हल्की नरम हो जाएं.
  4. इसके बाद आधा उबला हुआ चावल डालें और हल्के हाथों से मिला लें. अब इसमें दूध और पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इंस्टेंट पॉट का ढक्कन बंद करके कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं.
  5. जब चावल पूरी तरह पक जाएं, तब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज और पनीर के टुकड़े डालें. दो से तीन मिनट तक ढककर रखें ताकि चीज हल्का पिघल जाए.
  6. अब गर्मागर्म पालक-चावल सर्व करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा काली मिर्च पाउडर या चिली फ्लेक्स छिड़ककर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

क्यों है यह रेसिपी हेल्दी?

पालक आयरन, फोलेट और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. वहीं दूध, चीज़ और पनीर शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन देते हैं. चावल से एनर्जी मिलती है और इसमें मौजूद सब्जियां पोषण को और बढ़ा देती हैं. इसलिए यह रेसिपी बच्चों, बड़ों और हेल्दी डाइट फॉलो करने वालों के लिए एक बैलेंस और स्वादिष्ट ऑप्शन है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement