scorecardresearch
 

How to Make Thandai Masala: घर पर बनाएं बाजार जैसा 'ठंडाई मसाला', हर घूंट में मिलेगी ठंडक, सब पूछेंगे रेसिपी!

गर्मियों की तपिश से बचने के लिए घर पर बना शुद्ध ठंडाई मसाला सबसे अच्छा होता है, ड्राई फ्रूट्स, सौंफ और केसर के गुणों से भरपूर यह मसाला न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाता है. बाजार के मिलावटी मिक्स को छोड़ें और इस आसान रेसिपी से ताजा पाउडर बनाएं.

Advertisement
X
गर्मी में ठंडा दूध पेट को आराम देता है.(PHOTO:ITG/AI)
गर्मी में ठंडा दूध पेट को आराम देता है.(PHOTO:ITG/AI)

How to Make Thandai Masala: गर्मी का मौसम आते ही ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ जाती है, लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह के शरबत, जूस और मिल्क ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. ऐसे में आज भी लोग पारंपरिक भारतीय ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, जिसका स्वाद, खुशबू और ठंडक तीनों का बेहतरीन है. यह ड्रिंक कोई और नहीं बल्कि गर्मी के लिए बेस्ट ठंडाई है. आमतौर पर ठंडाई का नाम होली से जुड़ा माना जाता है, लेकिन इसका असली मजा गर्मी के मौसम में लिया जा सकता है.

घर पर ठंडाई बनाने के लिए लोग बाजार से मिलावटी रेडीमेड ठंडाई मिक्स लेकर आते हैं, लेकिन वो अच्छा नहीं होता है. घर पर बना ठंडाई मसाला ज्यादा शुद्ध, हेल्दी और टेस्टी भी होता है, अच्छी बात यह होती है कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार मिठास और मसालों को शामिल कर सकते हैं. साथ ही इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और मसाले शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाते हैं.

घर पर कैसे बनाएं ठंडाई मसाला?

ठंडाई मसाला बनाने के लिए आपको आधा-आधा कप बादाम, काजू और पिस्ता चाहिए. इसके अलावा 2 से 2 बड़े चम्मच सौंफ, खरबूजे के बीज और खसखस लें. 25 से 30 हरी इलायची, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 1 से 2 बड़े चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और आधा छोटा चम्मच केसर भी लें.

इस तरीके से बनाएं पाउडर

सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स और बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें. ध्यान रखें कि इनमें नमी बिल्कुल न हो. चाहें तो इन्हें हल्का धूप में या हवा में सुखा लें. अब इलायची के दाने, काली मिर्च, सौंफ और खसखस को मिक्सर में डालकर मिक्सी में बारीक पीस लें.

Advertisement

इसके बाद इसमें बादाम, काजू, पिस्ता और खरबूजे के बीज मिलाकर फिर से पीसें. जब मिक्सर हल्का दरदरा या बारीक हो जाए. आखिर में गुलाब की पंखुड़ियां और केसर डालकर एक बार हल्का पीस लें, ताकि खुशबू अच्छी तरह मिल जाए.

ठंडाई के तैयार मसाले को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट कांच के जार में भरकर स्टोर कर लें . इसे ठंडी और सूखी जगह पर या फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिए, इससे इसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है.

1 चम्मच में बदल जाएगा स्वाद

ठंडाई बनाने के लिए एक गिलास ठंडे दूध में 1 से 2 चम्मच ठंडाई मसाला मिलाएं. अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement