scorecardresearch
 

How to make Turai Moong Dal:घर पर ऐसे बनाएं गुजराती स्टाइल तोरई मूंग दाल, बिना मुंह सिकोड़े खाएंगे बच्चे

गर्मियों में घर पर आसानी से गुजराती स्टाइल तोरई चना दाल बना सकते है. कम मसालों और आसान तरीके से बनी यह दाल न केवल टेस्टी है, बल्कि बच्चों को इसका स्वाद खूब पसंद आता है. जो लोग तोरई खाने में मुंह बनाते हैं, वो भी इस दाल को मजे से खाएंगे.

Advertisement
X
धुली मूंग दाल जल्दी डाइजेस्ट हो जाती है. (PHOTO:AI)
धुली मूंग दाल जल्दी डाइजेस्ट हो जाती है. (PHOTO:AI)

How to make Turai Moong Dal: जून की तपती गर्मी में रसोई में एक पल खड़े होने का मन नहीं करता है और खाने से भी दिल उठ जाता है. शरीर में तेज धूप की वजह से पानी की कमी ज्यादा होने लगती है, इसलिए इस मौसम में जितना हो पानी वाले फल और सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए. कद्दू, लौकी, तोरई और करेला इसलिए गर्मी में बाजार में सबसे ज्यादा बिकते हैं और खासकर लौकी और तोरई लोग सबसे ज्यादा खरीदते हैं. लेकिन इन दोनों का नाम सुनते ही घरवाले मुंह बना लेते हैं. 

अगर आपके घर वाले भी तोरई का नाम सुनते ही मुंह फेर लेते हैं तो यह गुजराती स्टाइल तोरई मूंग दाल आपके लिए है. यह दाल फटाफट बन भी जाती है और खाने में भी मजेदार भी लगती है. गर्मी के मौसम में हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला खाना सबसे अच्छा माना जाता है. तोरई और मूंग दाल का यह कॉम्बिनेशन स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. अगली बार जब भी आप तोरई लाएं तो एक बार तोरई मूंग दाल की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

तोरई मूंग दाल के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 500 ग्राम तोरई, छीलकर मोटे टुकड़ों में कटी हुई
  • 1/2 कप धुली हुई मूंग दाल
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 2 मिडियम टमाटर, कटे हुए
  •  ताजा हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • नमक
  • जीरा
  • हींग

घर पर इस तरीके से बनाएं गुजराती स्टाइल तोरई मूंग दाल

  1. सबसे पहले धुली हुई मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें. 
  2. प्रेशर कुकर में भीगी हुई मूंग दाल, कटी हुई तोरई, टमाटर, अदरक, नमक और लगभग 2 कप पानी डालें.
  3. पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके दो से तीन सीटी आने तक पकाएं. सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
  4. एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें, उसमें थोड़ा जीरा और एक चुटकी हींग डालें. तड़का तैयार होने पर इसमें पकी हुई दाल में डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. 
  5. दो मिनट पकाने के बाद आखिर में इसमें ऊपर से बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालकर मिलाएं.

इस तरीके से परोसें गुजराती दाल

गरमा-गरम तोरई मूंग दाल को आप रोटी या सादे चावल के साथ परोसें. यह लंच और डिनर दोनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है और डाइजेशन के लिए भी एकदम परफेक्ट मानी जाती है. इसके साथ अचार, पापड़ और धनिया-पुदीना की चटनी खाने से इस दाल का स्वाद दोगुना हो जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement