How to Make Dahi Kheera Soup: भीषण गर्मी और लू में शरीर रहेगा अंदर से ठंडा, रोज पिएं दही-खीरे का चिल्ड सूप, 10 मिनट में हो जाएगा तैयार
गर्मियों में लोग खीरे का रायता तो बहुत बनाते हैं, लेकिन अगर आप नाश्ते में भी कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप कुकुंबर गजपाचो बनाकर देख सकते हैं. नाम पर मत जाइए, इसे बहुत आसानी से आप घर पर बना सकते हैं, इसके लिए आपको खीरा और प्याज लेना है और कुछ चीजें डालकर यह डिश झटपट बन जाती है.
How to Make Dahi Kheera Cold Soup: भयंकर गर्मी और चिलचिलाती धूप में जब कुछ ठंडा, खट्टा-मीठा और ताजगी से भरपूर मिल जाए, तो शरीर और रूह दोनों ही मानों तृप्त हो जाते हैं. भारतीय गर्मियों की यही तो खासियत है कि हमारे पास हर मौसम के लिए प्रकृति के अनमोल खजाने मौजूद हैं. गर्मियों के लिए लौकी-खीरा किसी वरदान से कम नहीं है. खीरे से आप रायता ही नहीं बल्कि सूप भी बना सकते हैं, जो न सिर्फ प्यास बुझाते हैं बल्कि सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं.
गर्मी के मौसम में कुछ हल्का, ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने का मन हो तो कुकुंबर गजपाचो एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बिना गैस जलाए भी बनाया जा सकता है, इसका स्वाद ठंडक देने वाला होता है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. खीरे-दही का बना ठंडा सूप गर्मियों में भारतीयों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
स्पन की मशहूर डिश गजपाचो से इसका जन्म हुआ है, गजपाचो मूल रूप से स्पेन के अंदालूसिया क्षेत्र की पारंपरिक ठंडी सूप रेसिपी है. आइए आपको बताते हैं कि इस डिश को घर पर कैसे बना सकते हैं.