scorecardresearch
 

How To Cool Bedroom: रातभर गर्म रहता है आपका बेडरूम? ये 8 ट्रिक्स कमरे को बना देंगी कूल, AC की भी नहीं पड़ेगी जरूरत; आएगी गहरी नींद

How to Keep Bedroom Cool Without AC: क्या गर्मी के कारण रात में आपके बेडरूम का तापमान कम नहीं होता? अगर हां, तो परेशान ना हों. आज हम आपको बिना AC चलाए कमरे को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने की 8 ट्रिक्स बताने वाले हैं. ये न केवल कमरे को ठंडा रखती हैं, बल्कि सुकून की नींद लेने में भी मदद करती हैं.

Advertisement
X
बेडरूम को ठंडा रखने के लिए आपको गर्मियों में सूती चादरों का इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: ITG)
बेडरूम को ठंडा रखने के लिए आपको गर्मियों में सूती चादरों का इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: ITG)

How To Cool Bedroom Without AC: गर्मियों के दिनों में बाहर निकलना ही नहीं, बल्कि घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो जाता है. दरअसल, कॉन्क्रीट से बने घर पूरे दिन सूरज की किरणों की तपिश को सोखते हैं, जिसकी वजह से रात के वक्त भी घर का हर एक कमरा आग उगलता रहता है. रात के समय भी कमरे का तापमान कम होने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में नींद पूरी नहीं हो पाती और सुबह उठने पर थकान महसूस होती है. आज भी हर किसी के घर में AC नहीं है और अगर है भी तो लगातार उसे चलाना जेब पर भारी पड़ सकता है.

ऐसे में गर्मियों में सुकून की नींद पाना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आपके बेडरूम में भी रात को बहुत गर्मी रहती है, तो ये खबर आपके लिए है. कुछ आसान से बदलाव करके आप कमरे को काफी हद तक ठंडा बना सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इसके लिए हमेशा AC चलाना जरूरी नहीं होता. चलिए जानते हैं बिना AC चलाए रात में बेडरूम को ठंडा रखने के ट्रिक्स.

दिन में पर्दे बंद रखें: अगर आपके बेडरूम में दिनभर सीधी धूप आती है, तो कमरे का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे में सुबह से ही खिड़कियों के पर्दे बंद रखें. इससे सूरज की गर्मी कमरे के अंदर कम पहुंचेगी और रात में कमरे में ठंडक बनी रहेगी.

सही समय पर खिड़कियां खोलें: अगर आप सोचते हैं दिन में खिड़कियां खोलकर आप घर का वेंटिलेशन सही बना रहेगा तो आप गलत है. दिन के समय बाहर की गर्म हवा कमरे को और गर्म कर सकती है. इसलिए दिन में खिड़कियां बंद रखना सही होता है. वहीं शाम या रात को जब बाहर का तापमान कम हो जाए, तब खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी हवा कमरे में आ सके.

बेडिंग और चादरों का रखें ध्यान: गर्मियों में मोटे कंबल, भारी रजाई या सिंथेटिक कपड़ों की बजाय सूती चादरें और हल्के फैब्रिक के क्विल्ट्स का इस्तेमाल करें. कॉटन का कपड़ा हवा को बेहतर तरीके से गुजरने देता है और शरीर को ठंडक महसूस कराने में मदद करता है.

कमरे में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कम रखें: टीवी, कंप्यूटर, गेमिंग कंसोल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल के दौरान गर्मी पैदा करते हैं. अगर इनमें से कुछ भी आपके बेडरूम में लगा है, तो सोने से कम से कम 2 घंटे पहले उसे बंद कर दें. इससे कमरे में एक्स्ट्रा गर्मी नहीं बढ़ेगी.

Advertisement

पंखे का सही इस्तेमाल करें: सिर्फ पंखा चलाने से ही काम नहीं चलता, बल्कि उसका सही इस्तेमाल भी जरूरी है. आप पंखे के सामने बर्फ से भरा एक बर्तन रख सकते हैं. इससे हवा थोड़ी ठंडी महसूस हो सकती है और कमरे में राहत मिल सकती है.

बेडरूम में हल्की रोशनी का करें इस्तेमाल: अगर कमरे में लगा बल्ब बहुत पुराना है या लाइटिंग बहुत तेज रोशनी वाली है, तो वो गर्मी पैदा कर सकते हैं. ऐसे में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. ये कम बिजली खर्च करते हैं और कम गर्मी भी छोड़ते हैं.

घर के पौधे भी कर सकते हैं मदद: आप अपने बेडरूम में इंडोर प्लांट्स भी लगा सकते हैं. ये कमरे के वातावरण को फ्रेश रखने में मदद करते हैं. हालांकि ये कमरे का तापमान बहुत ज्यादा नहीं घटाते, लेकिन वातावरण को थोड़ा कंफर्टेबल बनाते हैं. 

सोने से पहले कमरे को करें तैयार: सोने से करीब आधा घंटा पहले पंखा, कूलर या एसी चलाकर कमरे को ठंडा कर लें. इसके साथ ही बिना वजह लाइट और गैजेट्स बंद कर दें. इससे कमरे का माहौल आरामदायक रहेगा और नींद भी बेहतर आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement