How To Keep Water Cool: गर्मी का टॉर्चर शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी का गला सूखने लगता है. ये ऐसा वक्त है जब लोगों को बार-बार कुछ पीने का मन करता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे लोगों को जो चीज सबसे ज्यादा याद आती है वो ठंडा पानी है. जिन लोगों के घरों में फ्रिज होता है, वो तो सीधा पानी की बोतल निकालकर पी लेते हैं. या फिर लोग पानी को ठंडा करने के लिए मटका खरीद लाते हैं. लेकिन क्या करें जब घर में लाइट भाग रही हो, जिसकी वजह से फ्रिज बंद पड़ा हो और मटका भी न हो? ऐसे में मजबूरी में गरम पानी पीना पड़ता है.
अगर आपको भी ऐसा करना पड़ता है तो ये खबर आपके काम की है. ठंडा पानी पीने के लिए हमें हमेशा बिजली या मॉडर्न मशीनों की जरूरत नहीं होती. दादी-नानी के पिटारे में कुछ ऐसे देसी हैक्स छुपे हैं, जो बिना एक पैसा खर्च किए और बिना बिजली के, पानी को कुदरती तौर पर बिल्कु फ्रिज जैसा ठंडा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं बिना फ्रिज और मटके के आप पानी को ठंडा कैसे रख सकते हैं.
बिना फ्रिज के पानी ठंडा करने के देसी तरीके
1. गीले कपड़े वाली आसान ट्रिक: अगर आप चाहते हैं कि आपका पानी जल्दी ठंडा हो जाए और लंबे समय तक वैसा ही चिल बना रहे तो ये सबसे सिंपल तरीका है. इसके लिए आपको बस पानी की बोतल या बर्तन को सूती कपड़े में लपेटकर उसे अच्छी तरह गीला करना होगा. अब इसे ऐसी जगह रखें जहां हवा आती हो जैसे खिड़की के पास या पंखे के नीचे. जैसे-जैसे कपड़ा सूखेगा, पानी की गर्मी की गर्मी कम होती जाएगी और थोड़ी ही देर में पानी ठंडा लगने लगेगा.
2. मिट्टी या रेत से बनाएं देसी मटका: अगर आपके पास मटका नहीं है, तो आप घर पर एक जुगाड़ से घर पर पानी के लिए मटका तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक बड़े बर्तन में छोटा बर्तन रखें और दोनों के बीच की जगह में गीली मिट्टी या रेत भर दें. अब इसे ऐसी जगह रखें जहां धूप न आती हो और बीच-बीच में मिट्टी को हल्का गीला करते रहें. ये घर पर मटका बनाने का देसी तरीका है, जो बिल्कुल मटके जैसा काम करता है और पानी धीरे-धीरे ठंडा हो जाता है.
3. जमीन के अंदर ठंडा करने का तरीका: आप पानी ठंडा करने के लिए गांव में इस्तेमाल होने वाला तरीका भी अपना सकते हैं. कई गांवों में आज भी जमीन के अंदर रखकर पानी ठंडा किया जाता है. इसके लिए पानी से भरी बोतल या बर्तन को जमीन में थोड़ा गड्ढा खोदकर रख दें और ऊपर से ढक दें.
जमीन के अंदर टेंपरेचर बाहर से कम होता है, इसलिए पानी अपने आप ठंडा हो जाता है. कुछ घंटों बाद निकालेंगे तो फर्क साफ महसूस होगा.