scorecardresearch
 

Steel Railings Cleaning Tips: बालकनी और सीढ़ियों में लगी गंदी रेलिंग चमक उठेंगी नई जैसी, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

घर की खूबसूरती बढ़ाने वाली स्टेनलेस स्टील की रेलिंग समय के साथ अपनी चमक खोने लगती है. केमिकल क्लीनर्स के बजाय आप किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजों से इसे आसानी से चमका सकते हैं. आइए आपको बिना स्क्रैच लगाए रेलिंग को हमेशा नया रखने के आसान घरेलू उपाय बताते हैं.

Advertisement
X
रेलिंग को घर की चीजों से साफ करें (PHOTO:AI)
रेलिंग को घर की चीजों से साफ करें (PHOTO:AI)

Steel Railings Cleaning Tips: मॉर्डन घरों में बालकनी, सीढ़ियों या छत पर रेलिंग जरूर लगी होती है, जिससे घर सुंदर दिखाई देता है. इसके साथ ही छोटे बच्चों की सेफ्टी के लिए लगाई जाती है, घरों में लगी स्टेनलेस स्टील की रेलिंग देखने में जितनी सुंदर लगती है, उसकी चमक बनाए रखना भी उतना ही जरूरी होता है. समय के साथ धूल, उंगलियों के निशान, पानी के दाग और गंदगी की वजह से इसकी चमक फीकी पड़ने लगती है, कई लोग इसे साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनकी जरूरत हमेशा नहीं होती. 

स्टेनलेस स्टील की रेलिंग को घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से भी आसानी से चमकाया जा सकता है. रोजाना की थोड़ी-सी देखभाल और घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों की मदद से आप बिना किसी केमिकल के स्टेनलेस स्टील की रेलिंग को साफ और चमकदार बनाए रख सकते हैं.

इससे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि रेलिंग की उम्र भी लंबी होती है. आइए आपको कुछ आसान और सुरक्षित तरीके बताते हैं. 

गुनगुने पानी और माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

अगर रेलिंग पर सिर्फ धूल या हल्की गंदगी जमी है, तो एक मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. अब इससे रेलिंग को धीरे-धीरे से पोंछें. इसके बाद सूखे कपड़े से साफ कर लें. इससे धूल हट जाएगी और रेलिंग पर पानी के दाग भी नहीं पड़ेंगे.

Advertisement

सफेद सिरके से हटाएं जिद्दी दाग

सफाई के लिए रसोई में मौजूद सिरका किसी जादू से कम नहीं होता है, क्योंकि सफेद सिरका एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. इस मिक्सर को रेलिंग पर छिड़कें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर मुलायम कपड़े से पोंछ लें, इससे पानी के दाग और उंगलियों के निशान आसानी से साफ हो जाएंगे.

बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं

अगर रेलिंग पर जिद्दी दाग या चिकनाई जमा हो गई है, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट दाग पर लगाएं और 10 मिनट बाद मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से साफ करें. बाद में साफ पानी से पोंछकर सूखे कपड़े से सुखा लें.

नींबू का रस भी है असरदार

नींबू में मौजूद नेचुरल गुण स्टील की सतह को साफ करने और हल्की चमक वापस लाने में मदद करते हैं. इसलिए रेलिंग को चमकदार बनाने के लिए आधे नींबू को रेलिंग पर हल्के हाथों से रगड़ें और कुछ मिनट बाद गीले कपड़े से साफ कर दें. इससे रेलिंग साफ और चमकदार दिखाई देगी.

नारियल या जैतून के तेल से बढ़ाएं चमक

रेलिंग की सफाई करने के बाद उसको दोबारा से शाइनी बनाने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल या जैतून तेल को आप रेलिंग की सफाई के बाद एक कपड़े में कुछ बूंदे डालें और उससे पूरी रेलिंग को फिर से हल्के हाथों से रगड़ लें. इससे रेलिंग पर एक पतली लेयर बन जाएगी, जो चमक बढ़ाने के साथ-साथ धूल को जल्दी जमने से भी रोकती है.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

  • स्टील वूल या खुरदरे ब्रश का इस्तेमाल न करें, इससे रेलिंग पर खरोंच पड़ सकती है.
  • हमेशा मुलायम कपड़े या स्पंज का इस्तेमाल करें.
  • सफाई के बाद रेलिंग को सूखे कपड़े से जरूर पोंछें.
  • हफ्ते में एक बार हल्की सफाई करने से रेलिंग लंबे समय तक नई जैसी दिखती है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement