Kitchen Microwave Cleaning Tips: सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में रसोई में ज्यादा जल्दी गंदगी होने पर कीड़े-मकोड़े घर में एंट्री करने लगते हैं. इसलिए गर्मी में रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों की खास सफाई करना जरूरी होता है. पिज्जा बनाने और खाना दोबारा गर्म करने के लिए घरों में लोग माइक्रोवेव का खूब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब माइक्रोवेव की सफाई की बात आती है तो लोग काफी परेशान हो जाते हैं, क्योंकि उनको समझ नहीं आता है कि इसकी सफाई कैसे करें.
खाना बनाते हुए कई बार माइक्रोवेव में छींटे और तेल की परत जम जाती है, यह चिकनाहट आसानी से नहीं निकलती. ऐसे में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर किचन स्पा करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ आसान और घरेलू क्लीनिंग टिप्स बताए हैं. इसमें उन्होंने माइक्रोवेव को आसानी से घर पर साफ करने का तरीका भी बताया था, जिसकी मदद से आप मिनटों में इसकी सफाई कर सकते हैं.
कई बार माइक्रोवेव अंदर से गंदा और बदबूदार हो जाता है और गर्मियों में तो यह स्मेल पूरे किचन को गंदा कर देती है. इसकी वजह से वहां कदम रखने का मन नहीं करता है. मगर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिना मेहनत ही आप इस गंदगी को साफ कर सकत हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
माइक्रोवेव को साफ करन के लिए सबसे पहले तो एक छोटे बाउल में पानी भरें. उसमें आधा नींबू डाल दें. नींबू डालने के बाद इस कटोरे को माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनट तक हाई मोड पर चलाएं. इसके बाद माइक्रोवेव का दरवाजा खोलें और एक साफ कपड़े की मदद से माइक्रोवेव के अंदर की सतह पोंछ लें.
कैसे काम करता है ये नुस्खा
नींबू की भाप जमी हुई गंदगी और तेल को ढीला कर देती है, जिससे सफाई बेहद आसान हो जाती है. साथ ही माइक्रोवेव से आने वाली बदबू भी दूर हो जाती है.
क्यों फायदेमंद हैं ये घरेलू टिप्स?
इन तरीकों की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें किसी केमिकल क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ती. नींबू और नमक जैसी चीजें हर घर में आसानी से मिल जाती हैं और ये नेचुरल तरीके से सफाई भी कर देती हैं. इससे किचन की चीजें लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती हैं.