दिल्ली-NCR में मानसूनी आफत कहर बरपा रही है. दिल्ली-NCR में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ही रेड अलर्ट जारी किया है. IMD ने दिल्ली में इसे लेकर कहा है कि मूसलाधार बारिश की संभावना है. सोमवार को भी मूसलाधार बारिश ने दिल्ली-NCR की रफ्तार रोक दी. जगह-जगह जलभराव और जाम से लोग परेशान रहे. कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं.