scorecardresearch
 

How to clean Bottle and Flask: न ब्रश, न मेहनत! बोतल के अंदर जम गए हैं चाय-जूस के जिद्दी दाग? ये एक चीज करेगी जड़ से सफाई

अक्सर हम पानी, चाय या जूस के लिए जिस बोतल का इस्तेमाल करते हैं, वो ऊपर से तो साफ दिखती है लेकिन उसके निचले कोनों में चाय की जिद्दी परत और जूस के दाग जमा हो जाते हैं. साधारण साबुन से धोने पर भी ये दाग और स्मेल नहीं जाते. ऐसे में यहां हम आपको ये जिद्दी दाग साफ करने के कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
X
बोतल और मग के जिद्दी दाग ऐसे करें साफ (Photo: ITG)
बोतल और मग के जिद्दी दाग ऐसे करें साफ (Photo: ITG)

आपने अक्सर देखा होगा कि कांच, स्टील और प्लास्टिक की बोतलों, केटल, कॉफी मग और फ्लास्क में चाय, कॉफी या जूस के दाग लग जाते हैं. खासकर अगर आपने बर्तन को कई घंटों के लिए गंदा ही छोड़ दिया तो वो दाग बेहद जिद्दी हो जाते हैं जो साबुन से भी साफ नहीं होते. चूंकि बोतल का मुंह छोटा होता है इसलिए हाथ भी अंदर नहीं जा पाता और दाग वहीं रह जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ असरदार ट्रिक्स बता रहे हैं. 

बोतल साफ करने के आसान ट्रिक्स

इन दागों को साफ करने के लिए लोग बाहर से ब्रश और कई तरह की चीजें खरीदकर लाते हैं लेकिन ये आसान घरेलू नुस्खे आपकी बोतल को न पूरी तरह साफ कर देंगे बल्कि शीशे जैसा चमका भी देंगे. 

बेकिंग सोडा और सिरका का यूज 

बोतल में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका डालें. यह मिश्रण झाग छोड़ेगा जो जिद्दी से जिद्दी दागों को ढीला कर देता है. 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.

कच्चे चावल से करें सफाई

अगर बोतल के नीचे हाथ नहीं पहुंच रहा तो मुट्ठी भर कच्चे चावल, थोड़ा सा डिश सोप और थोड़ा पानी डालें. अब बोतल को जोर-जोर से हिलाएं. चावल के दाने स्क्रबर का काम करेंगे और कोनों की गंदगी निकाल देंगे.

नींबू और नमक भी असरदार

जूस के दाग और स्मेल हटाने के लिए नींबू के छिलके और नमक को बोतल में डालकर हिलाएं. इससे बोतल की बदबू खत्म हो जाएगी और वह चमक उठेगी.

Advertisement

गर्म पानी और लिक्विड सोप से करें साफ

रोज की सफाई के लिए बोतल को आधा गर्म पानी से भरें और उसमें लिक्विड सोप डालकर रात भर छोड़ दें. सुबह इसे हिलाकर साफ करें.

बर्फ और सेंधा नमक भी असरदार

कांच की बोतल के लिए बर्फ के टुकड़े और मोटा नमक डालकर हिलाएं. यह दागों को जड़ से खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement