scorecardresearch
 

Homemade Face Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं DIY फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा चांद सा निखार

Homemade Face Scrub: आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों से नेचुरल फेस स्क्रब बनाने के तरीके बताएंगे. ये DIY स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे.

Advertisement
X
किचन में रखें इन चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो (Photo- Getty Image)
किचन में रखें इन चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो (Photo- Getty Image)

Homemade Face Scrub: खूबसूरत और साफ स्किन पाने के लिए चेहरे की सही देखभाल बहुत जरूरी है. रोज की भागदौड़, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से स्किन पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं, जिससे चेहरा बेजान और डल नजर आने लगता है. ऐसे में एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब करना जरूरी हो जाता है. हफ्ते में एक या दो बार चेहरे की एक्सफोलिएशन करने से डेड स्किन हट जाती है और स्किन की डलनेस कम होती है. इससे चेहरा साफ, निखरा और ग्लोइंग दिखता है.

इसके लिए कई लोग मार्केट के महंगे स्क्रब खरीदते हैं या पार्लर जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी कुछ चीजों से भी आप आसानी से फेस स्क्रब बना सकते हैं. आज हम इस खबर में आपको घर पर फेस स्क्रब बनाने के आसान तरीके बताएंगे.

केला, शहद और कॉफी फेस स्क्रब
केला, कॉफी और शहद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इस स्क्रब को बनाने के लिए 1 पका हुआ केला, 2 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद लें. केले को अच्छे से मैश करें और उसमें कॉफी व शहद मिला लें. इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है.

ओट्स और दही फेस स्क्रब
ओट्स स्किन को साफ करते हैं और दही उसे पोषण देता है. इसके लिए 2 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच दही लें. दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक रगड़ें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. बाद में टोनर और मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.

Advertisement

दही, हल्दी और बेसन फेस स्क्रब
अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो यह स्क्रब फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए 1 चम्मच दही, 2 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच बेसन लें. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. 5–10 मिनट बाद चेहरा धो लें. यह स्क्रब पिंपल्स कम करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • स्क्रब लगाने से पहले चेहरा हल्के फेसवॉश से साफ कर लें, ताकि धूल-मिट्टी हट जाए.
  • हमेशा स्क्रब को हल्के हाथों से लगाएं, ज्यादा जोर से रगड़ने से स्किन में जलन या लालपन हो सकता है.
  • स्क्रब लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. अगर किसी भी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो तो इसे न लगाएं.
  • स्क्रब को रोज न लगाएं, हफ्ते में एक या दो बार ही काफी होता है.
  • स्क्रब के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें, ताकि स्किन हाइड्रेट रहे.
  • अगर चेहरे पर ज्यादा पिंपल्स, कट या जलन हो तो स्क्रब लगाने से बचें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement