scorecardresearch
 

होली पर आज बनाएं ठंडी-ठंडी ठंडाई, त्योहार का मजा होगा दोगुना

होली का हुड़दंग हो और ठंडाई का गिलास हाथ में न हो तो त्योहार अधूरा सा लगता है. रंगों की मस्ती के बीच केसर, बादाम और मसालों से भरपूर यह शीतल पेय न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि ऊर्जा से भी भर देता है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
होली पर बनाएं ठंडाई (Photo: ITG)
होली पर बनाएं ठंडाई (Photo: ITG)

आज हर जगह होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली के त्योहार पर ठंडाई कई जगहों पर ठंडाई जरूर बनाई जाती है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं बनाया है तो यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं. यहां हम आपको ठंडाई की बहुत ही स्वादिष्ट और फटाफट बनने वाली रेसिपी बता रहे हैं.

सामग्री (Ingredients)
दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)

चीनी: 1/2 कप (स्वादानुसार)

बादाम: 1/4 कप

काजू और पिस्ता: 2 बड़े चम्मच

खसखस (Poppy Seeds): 2 बड़े चम्मच

सौंफ: 2 बड़े चम्मच

काली मिर्च: 8-10 दाने

हरी इलायची: 5-6

केसर के धागे: एक चुटकी

गुलाब की सूखी पंखुड़ियाँ: 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

1. सामग्री भिगोएं
बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, सौंफ, काली मिर्च और मगज (खरबूजे के बीज) को कम से कम 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें.

2. पेस्ट तैयार करें
भीगे हुए बादाम के छिलके उतार लें. अब सभी भीगी हुई सामग्री और गुलाब की पंखुड़ियों को थोड़े से दूध के साथ मिक्सर में डालकर एकदम महीन (Fine) पेस्ट बना लें.

3. दूध उबालें
एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें. उबाल आने पर इसमें चीनी और केसर के धागे डालें. दूध को मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें.

Advertisement

4. मिश्रण मिलाएं
अब तैयार किया हुआ ठंडाई पेस्ट दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे 2-3 मिनट तक और धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसालों का स्वाद दूध में रच-बस जाए.

5. ठंडा करें और परोसें
गैस बंद करें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसे फ्रिज में 2-3 घंटे रखें. परोसने से पहले छान लें और ऊपर से केसर व बारीक कटे पिस्ते से सजाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement