scorecardresearch
 

होली खेलने से 10 मिनट पहले करें ये काम, जिद्दी से जिद्दी रंग पानी से हो जाएगा साफ!

होली के रंगों से स्किन और बालों को होने वाले नुकसान से बचाना अब आसान है. कुछ जादुई प्री-होली टिप्स, जिन्हें होली खेलना शुरू होने से मात्र 10 मिनट पहले अपनाकर आप जिद्दी रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं. इनकी मदद से आप सुरक्षित और बेफिक्र होली खेलें!

Advertisement
X
होली 2026 (Photo: ITG)
होली 2026 (Photo: ITG)

होली रंगों का त्योहार है, लेकिन कई बार यही रंग स्किन और बालों पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं. खासकर केमिकल वाले रंग स्किन को ड्राई, एलर्जिक और डैमेज कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि होली खेलने के बाद सिर्फ पानी से ही रंग आसानी से उतर जाए, तो खेल शुरू होने से सिर्फ 10 मिनट पहले ये आसान तैयारी जरूर करें. ये छोटे-छोटे स्टेप्स आपकी स्किन और बालों को सेफ्टी शील्ड दे देंगे. अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से ही आप अपनी स्किन के लिए सुरक्षाकवच बना सकते हैं.

इन आसान और स्मार्ट स्टेप्स को अपनाकर आप होली का मजा बिना टेंशन के ले सकते हैं. याद रखें, थोड़ी सी तैयारी आपको बाद में घंटों की मेहनत से बचा सकती है, इसलिए इस बार होली खुलकर खेलें, क्योंकि रंग सिर्फ पानी से उतरेंगे वो भी बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए.

ऑयल मसाज है सबसे बड़ा गेमचेंजर

होली खेलने से पहले चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर और कानों के पीछे तक अच्छे से तेल से मालिश करें, नारियल तेल, बादाम तेल या सरसों तेल इनमें से जो भी तेल आपके घर में मौजूद हो उसे लगा लें. तेल की एक पतली लेयर स्किन पर प्रोटेक्टिव कोटिंग बना देती है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं घुस पाता. जब आप बाद में नहाएंगे, तो रंग पानी के साथ आसानी से निकल जाएगा.

मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन की डबल लेयर

अगर आप घर से बाहर धूप में होली खेल रहे हैं, तो मॉइस्चराइज़र के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और रंगों का असर कम होगा. ड्राई स्किन पर रंग ज्यादा चिपकता है, इसलिए स्किन को पहले से हाइड्रेट रखना जरूरी है, इसलिए इन दोनों को लगाए बिना होली खेलने धूप में बिल्कुल ना निकलें.

Advertisement

बालों में लगाएं तेल या सीरम

 होली पर रंग सबसे ज्यादा बालों को खराब करते हैं. होली से पहले स्कैल्प और बालों की लंबाई में अच्छे से तेल और हेयर सीरम लगा लें. चाहें तो बालों की ढीली चोटी या बन बना लें, ताकि रंग कम लगे. इससे बाल ड्राई और रूखे होने से बचेंगे.इसके अलावा आप अपने बालों पर स्कार्फ भी लगा सकते हैं, इससे बाल कलर से बच जाएंगे.

नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाएं

हाथों के नाखूनों में रंग भर जाना आम बात है और यह होली के बाद दिखने में बहुत खराब लगते हैं. इसलिए होली खेलने से पहले डार्क नेल पॉलिश लगा लें, ताकि बाद में रिमूवर से पॉलिश हटाते ही रंग भी साफ हो जाएगा. इसके साथ ही, क्यूटिकल एरिया में थोड़ा सा तेल लगाना न भूलें.

लिप बाम और पेट्रोलियम जेली

होंठ और कान जैसे सेंसिटिव एरिया पर पेट्रोलियम जेली या लिप बाम लगा लें. इससे रंग इन हिस्सों पर नहीं जमेगा और स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी. केमिकल वाले रंगों से हमारी होंठ भी खराब और ड्राई हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement