बारिश का मौसम आते ही स्किन के साथ-साथ बालों की भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. ह्यूमिडिटी के कारण बाल झाड़ू जैसे रूखे और बेजान दिखने लगते हैं जिससे आपकी सारी स्टाइलिंग बेकार हो जाती है. दरअसल, बारिश में हवा में मौजूद नमी बालों के अंदर जाकर उन्हें फुला देती है जिससे हेयर क्यूटिकल्स अपनी जगह से हट जाते हैं और बाल सही से मैनेज नहीं हो पाते. यदि आप भी मानसून में अपने बालों के खराब टेक्सचर से परेशान हैं तो आपको बस अपनी हेयर केयर रूटीन में कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव करने की जरूरत है.
क्यों बारिश में बाल बन जाते हैं 'झाड़ू'?
सीधी बात यह है कि हमारे बाल 'पोरस' होते हैं यानी उनमें नमी सोखने की क्षमता होती है. जब हवा में ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है तो बाल बाहर की नमी को सोखना शुरू कर देते हैं. जब बाल सूखे या डैमेज होते हैं तो वे नमी के लिए वातावरण की ओर देखते हैं जिससे वे फूल जाते हैं और बाल रूखे और बिखरे हुए दिखने लगते हैं. यह कोई बीमारी नहीं बल्कि बालों का आपके एनवायरमेंट के प्रति एक नेचुरल रिस्पॉन्स है.
1. सही वॉश और हाइड्रेशन का रखें ध्यान
मानसून में स्कैल्प को साफ रखना बहुत जरूरी है. ज्यादा पसीना और बारिश का पानी स्कैल्प का pH बैलेंस बिगाड़ सकता है, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं. हमेशा सल्फेट-फ्री शैम्पू चुनें. जैसा कि इनोविस्ट ने अपनी स्टडी में बताया है सल्फेट-फ्री शैम्पू शैम्पू बालों के नेचुरल ऑयल को हटाए बिना उन्हें साफ करते हैं. वॉश करने के बाद कंडीशनर को बिल्कुल न छोड़ें क्योंकि यह बालों के क्यूटिकल्स को सील करता है और नमी को अंदर लॉक करने में मदद करता है.
2. ड्राइंग का तरीका बदलें
अधिकतर लोग बालों को सुखाने के लिए जोर-जोर से टॉवल से रगड़ते हैं जो कि सबसे बड़ी गलती है. घर्षण के कारण बाल उलझते हैं और टूटते हैं. आपको हमेशा माइक्रोफाइबर टॉवल या एक पुराने सॉफ्ट कॉटन टी-शर्ट का उपयोग करना चाहिए. बालों को बस हल्का सा दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकालें. इसके अलावा भीगे बालों पर तुरंत कंघी करने से बचें क्योंकि गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं. बालों में वाइड-टूथ कोम्ब का इस्तेमाल करना बेस्ट रहता है.
3. सीलिंग और प्रोटेक्शन है जरूरी
घर से बाहर निकलने से पहले बालों को नमी से बचाने के लिए एक बैरियर तैयार करना जरूरी है. आप हल्के वजन वाले एंटी-फ्रीज सीरम या लीव-इन कंडीशनर का उपयोग कर सकते हैं. बालों के सिरों पर हल्का हेयर ऑयल या सीरम लगाने से एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है जो बाहरी ह्यूमिडिटी को बालों में घुसने से रोकती है. इससे आपके बाल पूरे दिन मैनेजेबल और चमकदार बने रहते हैं.