Floor Clening Tips: घर को कितना भी सजा लिया जाए लेकिन अगर फर्श और दीवारों पर लगे टाइल्स गंदे, पीले या चिपचिपे दिखें तो पूरे घर की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. खासकर किचन के फर्श पर तेल-मसालों की चिकनाई पर खारे पानी और साबुन के जिद्दी दाग बहुत ज्यादा जमा हो जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी टाइल्स के बीच की लाइनों में होती है जहां धूल-मिट्टी जमा होकर उसे पूरी तरह काला बना देती है. कई बार इन्हें साधारण सर्फ या पोछे से साफ करने के बाद भी वो गंदे दिखते हैं.
अगर आपके घर के टाइल्स और फर्श भी अपनी चमक खो चुके हैं और उन पर जिद्दी दाग लग गए हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. महंगे, केमिकल वाले क्लीनर कई बार टाइल्स और मार्बल के नेचुरल इनेमल को खराब कर देते हैं. आज हम आपको रसोई में मौजूद चीजों से एक ऐसा ताकतवर और नेचुरल क्लीनिंग सोल्यूशन बनाना सिखाएंगे जो बिना ज्यादा रगड़े हर तरह की गंदगी को पिघला देगा और आपके फर्श को शीशे जैसा चमका देगा.
होममेड क्लीनर बनाने की सामग्री
बेकिंग सोडा: आधा कप (दाग और चिकनाई काटने के लिए)
सफेद सिरका: आधा कप (कड़े दागों को ढीला करने और कीटाणु मारने के लिए)
लिक्विड डिशवॉश जेल या सर्फ: 2 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी: 2 लीटर
बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
एक बाल्टी में 2 लीटर गुनगुना पानी लें. अब इसमें आधा कप बेकिंग सोडा, 2 चम्मच लिक्विड डिशवॉश जेल और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं. सिरका डालते ही पानी में झाग बनेगा जो गंदगी को साफ करने में मदद करता है.
अगर टाइल्स की लाइनों में बहुत ज्यादा काली मैल है या जंग का कड़ा दाग है, तो एक कटोरी में अलग से 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को सीधे दाग वाली जगह या काली लाइनों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
15 मिनट बाद एक पुराने टूथब्रश या क्लीनिंग ब्रश से उस पेस्ट वाले हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ें. बेकिंग सोडा के दरदरेपन से सारी काली मैल बिना मेहनत तुरंत बाहर निकल आएगी.
अब बाल्टी में तैयार किए गए गुनगुने घोल में पोछा डुबोएं और पूरे फर्श व टाइल्स को अच्छी तरह पोंछ लें.
अंत में साफ और सादे पानी से एक बार दोबारा पोछा लगा दें ताकि बेकिंग सोडा का कोई सफेद निशान फर्श पर न रहे. आपके टाइल्स और फर्श मोतियों की तरह चमक उठेंगे.