scorecardresearch
 

Chopper Uses: सिर्फ प्याज-टमाटर काटने के लिए नहीं है चॉपर, रसोई के ये 6 काम करेगा मिनटों में आसान

Chopper Uses: अगर आप भी इलेक्ट्रिक चॉपर का इस्तेमाल सिर्फ प्याज-टमाटर काटने के लिए करते हैं, तो इसके अन्य जादुई फायदों से अनजान हैं. आज हम आपको चॉपर के 6 अनोखे इस्तेमाल बताने वाले हैं, जिन्हें जानकर आप मुश्किल कामों को मिनटों में आसान कर सकते हैं.

Advertisement
X
चॉपर का इस्तेमाल लस्सी और अंडे फेंटने के लिए भी किया जा सकता है. (Photo: ITG)
चॉपर का इस्तेमाल लस्सी और अंडे फेंटने के लिए भी किया जा सकता है. (Photo: ITG)

How To Use Chopper Other Than Cutting Vegetables: आजकल रसोई के काम को आसान करने के लिए कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मौजूद हैं. लेकिन इनमें से कई गैजेट्स को घरों में सिर्फ सीमित तरीके से ही इस्तेमाल किया जाता है. इन्हीं में से एक है इलेक्ट्रिक चॉपर, जिसे ज्यादातर लोग सिर्फ प्याज, टमाटर या दूसरी सब्जियां काटने के लिए इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आप बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं. दरअसल, चॉपर सिर्फ सब्जियां काटने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये छोटा सा गैजेट आपकी रसोई के कई मुश्किल और समय लेने वाले काम मिनटों में निपटा सकता है. आज हम आपको चॉपर के ऐसे कई अनोखे इस्तेमाल बताने वाले हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलिए जानते हैं आप सब्जियां काटने के अलावा चॉपर को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.

पेस्ट्री डो बनाने में भी आता है काम
ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे कि चॉपर का इस्तेमाल पेस्ट्री डो तैयार करने में भी किया जा सकता है. ठंडे बटर और मैदे को मिलाकर क्रम्बली मिक्शचर बनाने का काम ये बहुत आसानी से और कुछ ही मिनटों में कर देता है. इस काम को हाथों से करने में काफी मेहनत लगती है.

मूंगफली का दरदरा कूट भी करेगा तैयार
साउथ इंडियन रेसिपीज से लेकर व्रतों तक में अक्सर दरदरी पिसी हुई मूंगफली की जरूरत पड़ती है. अक्सर लोग मूंगफली को दरदरा पीसने के लिए उन्हें भूनकर फिर कूटते हैं. लेकिन चॉपर की मदद से आप आसानी से बढ़िया पीनट पाउडर तैयार किया जा सकता है.

चिकन कीमा और पनीर भुर्जी के लिए भी बढ़िया
अगर आप घर पर चिकन कीमा या पनीर भुर्जी जल्दी-जल्दी बनाते हैं, तो चॉपर आपके काम आ सकता है. चॉपर बोनलेस चिकन को मिनटों में मिंस कर सकता है. वहीं पनीर को भी इसमें क्रम्बल किया जा सकता है, जिससे पनीर भुर्जी या दूसरी रेसिपीज के लिए एकसमान टेक्शचर मिलता है.

ब्रेड क्रम्ब्स बनाना हुआ आसान
आप चॉपर की मदद से कटलेट, कबाब या फ्राइड स्नैक्स में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रेड क्रम्ब्स भी बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. चॉपर की मदद से फ्रेश या ड्राई ब्रेड को क्रम्ब्स में बदला जा सकता है.

Advertisement

लस्सी और अंडे फेंटने में भी करेगा मदद
कई इलेक्ट्रिक चॉपर्स के साथ व्हिस्क अटैचमेंट मिलती है. इसकी मदद से लस्सी बनाई जा सकती है और अंडों को भी आसानी से फेंटा जा सकता है.

बना सकते हैं और डिप्स
मिक्सर में सालसा बनाने पर वो अक्सर पेस्ट बन जाता है, लेकिन चॉपर में टमाटर, शिमला मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च को दरदरा काटकर बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा टेक्सचर पाया जा सकता है. यही वजह है कि डिप्स और सालसा जैसी रेसिपीज बनाने के लिए ये बहुत मददगार होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement