scorecardresearch
 

Egg Shell Uses: क्या आप भी अंडे खाकर छिलके फेंक देते हैं? फेस पर लगाएं, मिलेगी हीरे जैसी चमक

अंडे खाकर हर कोई उसके छिलके डस्टबिन में फेंक देता है लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि ये छिलके आपके कितने काम आ सकते हैं. ये आपकी स्किन से लेकर किचन के कई कामों में यूज हो सकते हैं.

Advertisement
X
ऐसे यूज करें अंडे के छिलके (Photo: ITG)
ऐसे यूज करें अंडे के छिलके (Photo: ITG)

अंडा प्रोटीन और पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है.  लेकिन अक्सर हम अंडे का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार या कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. अंडे के छिलके कोई बेकार चीज नहीं हैं बल्कि ये कैल्शियम का रिच सोर्स हैं.

घर की साफ-सफाई से लेकर बगीचे के पौधों को हरा-भरा बनाने और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने तक अंडे के छिलके बेहद कमाल का काम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि डस्टबिन में जाने वाले इन छिलकों का इस्तेमाल आप किस तरह समझदारी से कर सकते हैं.

अंडे के इस्तेमाल करने के तरीके

स्किन के लिए है फायेदमंद 
अंडे के छिलके का पाउडर त्वचा के लिए एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है. इस पाउडर में थोड़ा सा एलोवेरा जेल या अंडे का सफेद भाग मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा के डेड सेल्स निकल जाते हैं, चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और नेचुरल ग्लो आता है.

पौधों के लिए वरदान 
अंडे के छिलकों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है. अगर आपके घर के पौधों की ग्रोथ रुक गई है या टमाटर-मिर्च के पौधे खराब हो रहे हैं, तो अंडे के छिलकों को धोकर, सुखाकर उनका पाउडर बना लें. इस पाउडर को मिट्टी में मिलाने से पौधों को भरपूर पोषण मिलता है और वे तेजी से बढ़ते हैं.

Advertisement

बर्तनों और सिंक की सफाई 

जले हुए बर्तनों, तवे या सिंक की जिद्दी गंदगी को साफ करने के लिए अंडे के छिलके बहुत मददगार होते हैं. छिलकों को दरदरा पीस लें और इसमें थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर बर्तनों पर रगड़ें. इससे बर्तनों पर जमा कालापन और चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी.

कीड़े-मकौड़ों रहेंगे दूर
घर के कोनों के आने-जाने वाली जगहों पर अंडे के छिलके रख देने से छिपकलियां और कई तरह के छोटे कीड़े भाग जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement