scorecardresearch
 

How To Reuse Cardboard Delivery Boxes: दिवाली की सफाई में ना फेंकें शॉपिंग के खाली डिब्बे, आएंगे काम! संवर जाएगा घर

How To Reuse Cardboard Delivery Boxes: दिवाली की सफाई में ऑनलाइन शॉपिंग के बेकार पड़े गत्ते के डिब्बों को कबाड़ समझकर फेंकने की गलती न करें. आज हम आपको इनके 6 शानदार इस्तेमला बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अलमारी, किचन और स्टडी टेबल तक पर फैला सामान समेट सकते हैं.

Advertisement
X
गत्ते के डिब्बे घर में फैले सामान को स्टोर करने के काम आ सकते हैं. (Photo: ITG)
गत्ते के डिब्बे घर में फैले सामान को स्टोर करने के काम आ सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Reuse Cardboard Delivery Boxes: हर साल दिवाली से पहले घर की सफाई शुरू होते ही सबसे पहले नजर जाती है उन बेकार पड़े सामानों पर, जो महीनों से किसी कोने में जमा होते रहते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग में मंगाए गए प्रोडक्ट के साथ आए गत्ते के डिब्बे भी अक्सर इन्हीं में शामिल होते हैं. कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स या घर का सामान निकालने के बाद हम इन्हें कबाड़ समझकर फेंक देते हैं या फिर किसी एक कोने में इकट्ठा करते रहते हैं कि इन्हें कबाड़ी वाले को बेच देंगे. अगर आप भी इन गत्ते के डिब्बों के साथ कुछ ऐसा ही करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाएं. यही डिब्बे थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से घर को ऑर्गनाइज करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

इस दिवाली अगर आप घर की सफाई के साथ कुछ पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो इन डिलीवरी बॉक्स को फेंकने के बजाय इन्हें ऑर्गनाइजर्स की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे घर भी साफ-सुथरा दिखेगा और छोटी-छोटी चीजों को रखने की परेशानी भी खत्म हो जाएगी. चलिए जानते हैं कैसे ये बेकार पड़े गत्ते के डिब्बे दिवाली की सफाई को आसान बना सकते हैं.

1. बिखरी दराज को करें ऑर्गनाइज: दिवाली की सफाई करते समय सबसे ज्यादा परेशानी छोटी-छोटी चीजों को सही जगह रखने में होती है. मोजे, रूमाल, बेल्ट, ज्वेलरी या एक्सेसरीज अक्सर दराज में उलझी रहती हैं. ऐसे में छोटे कार्डबोर्ड बॉक्स को दराज के साइज के हिसाब से काटकर अलग-अलग खाने बनाए जा सकते हैं. इससे हर चीज अपनी जगह पर रहेगी और जरूरत के समय आसानी से मिल जाएगी.

Advertisement

2. पुराने पेपर और मैगजीन के लिए बनाएं स्टाइलिश होल्डर: घर में रखे अखबार, मैगजीन और जरूरी फाइलें अक्सर इधर-उधर फैल जाती हैं. एक मजबूत गत्ते के डिब्बे को तिरछा काटकर आसानी से मैगजीन और फाइल होल्डर बनाया जा सकता है. इसे सुंदर बनाने के लिए पुराने गिफ्ट रैपर, कपड़े या वॉलपेपर से कवर कर दें. ये देखने में किसी महंगे ऑर्गनाइजर जैसा लगेगा.

3. टेबल का बिखरा सामान एक जगह करें इकट्ठा: पेन, पेंसिल, कैंची, नोटपैड, चार्जर जैसी छोटी चीजें टेबल को हमेशा बिखरा हुआ दिखाती हैं. छोटे डिलीवरी बॉक्स को काटकर और अंदर छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर डेस्क ऑर्गनाइजर तैयार किया जा सकता है. इससे वर्क टेबल भी साफ दिखेगी और सामान ढूंढने में समय भी नहीं लगेगा.

4. रसोई की शेल्फ को दें नया लुक: दिवाली की सफाई में किचन को व्यवस्थित करना सबसे बड़ा काम होता है. मसालों के पैकेट, चाय के पाउच और छोटे स्नैक्स के पैकेट रखने के लिए गत्ते के डिब्बे का इस्तेमाल किया जा सकता है. बॉक्स को अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा काटकर उसमें सामान रखें और बाहर से डेकोरेटिव पेपर लगा दें. इससे किचन की शेल्फ ज्यादा साफ और ऑर्गनाइज नजर आएगी.

5. अलमारी में कपड़ों की सेटिंग होगी आसान: अगर अलमारी में कपड़े रखने के बाद बार-बार फैल जाते हैं, तो छोटे और कम ऊंचाई वाले बॉक्स काम आ सकते हैं. इनमें टी-शर्ट, स्कार्फ, मोजे या छोटे कपड़े अलग-अलग रखे जा सकते हैं. इससे अलमारी साफ-सुथरी रहेगी और हर चीज आसानी से मिल जाएगी.

Advertisement

6. त्योहार के सामान के लिए बनाएं स्टोरेज बॉक्स: दिवाली की सजावट का सामान, लाइट्स, पुराने ग्रीटिंग कार्ड या पूजा की चीजें रखने के लिए बड़े गत्ते के डिब्बे का इस्तेमाल किया जा सकता है. बॉक्स पर लेबल लगा दें कि अंदर क्या रखा है, ताकि अगले साल सफाई करते समय सामान ढूंढने में परेशानी न हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement