scorecardresearch
 

Snake Safety Tips: चलती कार में दिखा कोबरा सांप... महिला ड्राइवर की समझदारी से बची जान, जानें कैसे रहें सुरक्षित

चलती कार में जहरीले कोबरा का मिलना किसी डरावने सपने जैसा है. हाल ही में गाजियाबाद में कार में मिले सांप वाली घटना से सीखें कि कैसे अपनी कार को सांपों से सुरक्षित रखें और अगर वे अंदर घुस जाएं तो पैनिक किए बिना किन सेफ्टी रूल्स को फॉलो करके आप अपनी जान बचा सकते हैं.

Advertisement
X
सांप देखते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है. (Photo: Instagram)
सांप देखते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है. (Photo: Instagram)

सांप दिखने किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है लेकिन यदि किसी की कार में सांप दिख जाए तो वो उसे हमेशा के लिए डरा देता है. हाल ही में गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर नोएडा जा रही एक महिला ड्राइवर के साथ भी यही हुआ. महिला जब ऑफिस जा रही थी तो उसे अपनी कार के अंदर डेशबोर्ड पर सांप दिखा. ऐसे में उस महिला ने घबराने की बजाय मैच्योरिटी दिखाई जिससे सोशल मीडिया पर उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. 

महिला ने तुरंत कार को साइड में लगाया और सावधानी से बाहर निकली. फिर ट्रैफिक पुलिस को मदद के लिए बुलाया. पुलिस ने समय रहते सांप को रेस्क्यू किया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बारिश के मौसम में आपके साथ भी कभी ऐसी घटना हो जाए तो कैसे सुरक्षित रहें, ये जानना भी काफी जरूरी है.

सांप से बचने के लिए कार में ये सावधानियां बरतें

विशेषज्ञों की मानें तो यदि मानसून के मौसम में कभी आपकी कार में सांप आ जाए तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप इस तरह के खतरों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

टोयोटा ऑफ ऑरलैंडो (Toyota of Orlando) के अनुसार, सांप ठंडी और अंधेरी जगह की तलाश में होते हैं. यदि आपकी कार लंबे समय से किसी घास वाली जगह या गैराज में खड़ी है तो उसमें सांप के छिपने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसी जगह पर गाड़ी स्टार्ट करने से पहले बोनट चेक करना एक अच्छा आईडिया है.

Advertisement

अपनी गाड़ी को साफ-सुथरा रखें. कार के अंदर बचा हुआ खाना या कचरा न छोड़ें, क्योंकि ये चीजें चूहों को आकर्षित करती हैं और चूहों के पीछे-पीछे सांप भी आ सकते हैं. गाड़ी के दरवाजे और खिड़कियां कभी भी खुला न छोड़ें, खासकर जब आप किसी सुनसान या जंगली इलाके में पार्किंग कर रहे हों.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India Today (@indiatoday)

अगर गाड़ी के अंदर सांप दिख जाए, तो क्या करें?

अगर गाड़ी चलाते वक्त सांप दिख जाए, तो सबसे पहले अपने पैशेंस को कंट्रोल में रखें. डिपार्टमेंट फॉर एनवायरनमेंट एंड वाटर की एडवाइजरी के मुताबिक, सांप को किसी भी तरह से छेड़ने की कोशिश न करें. पैनिक में ब्रेक लगाने या अचानक स्टयरिंग मोड़ने से एक्सीडेंट हो सकता है.

सबसे पहले धीरे से गाड़ी को सड़क के किनारे सुरक्षित पार्क करें. इंजन बंद करें और शांति से बाहर निकल जाएं. बाहर निकलने के बाद तुरंत दरवाजा बंद कर लें ताकि सांप गाड़ी से बाहर न निकल पाए. इसके बाद किसी प्रोफेशनल वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट या इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें. 

शेल ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइंस में भी यही सलाह दी गई है कि किसी भी स्थिति में सांप को खुद पकड़ने या भगाने का रिस्क न लें क्योंकि कोबरा जैसे जहरीले सांप उकसाए जाने पर घातक हमला कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement