scorecardresearch
 

Banana Peel Uses: 90% लोग केले के छिलके फेंककर करते हैं बड़ी गलती! घर के इन 5 कामों में आते हैं सबसे ज्यादा काम

Banana Peel Uses: केला खाने के बाद छिलका फेंकने की बजाय उसका सही इस्तेमाल किया जा सकता है. केले के छिलके पौधों की पत्तियां चमकाने, लेदर साफ करने, चांदी की सफाई और ऑर्गेनिक खाद बनाने तक में काम आते हैं. आप हम आपको केले के छिलकों के 5 आसान इस्तेमाल बताने वाले हैं, जो आपके पैसे भी बचा सकते हैं.

Advertisement
X
केले के छिलकों को आप दांतों का पीलापन दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  (Photo: ITG)
केले के छिलकों को आप दांतों का पीलापन दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Banana Peel Uses: केला खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, ये किसी से छिपा नहीं है. केले खाने से शरीर को कितना फायदा होता है ये सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला खाने के बाद जिस छिलके को आप बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, वो असल में बड़े काम की चीज है? जी हां, केले का छिलका केवल कचरा नहीं, बल्कि गुणों की खान है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, जरूरी विटामिंस और कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके घर की सफाई से लेकर खूबसूरती को निखारने तक में असरदार माना जाता है. अगर आप उन 90% लोगों में शामिल हैं, जो इन्हें अभी भी कबाड़ समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.

आइए जानते हैं केले के छिलके से जुड़े कुछ ऐसे ही कमाल के और बेहद आसान हैक्स, जो आपके पैसे भी बचाएंगे और रोजाना के कामों को आसान भी बना देंगे.

1. पौधों की पत्तियों पर लौटेगी चमक: घर में रखे पौधों की पत्तियों पर धूल जमने और छिड़के पानी की छीटों से उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. बहुत से लोग इन्हें दोबारा चमकाने के लिए लीफ शाइनर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आप केले के छिलकों से पत्तियों को चमका सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?
केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को पत्तियों पर हल्के हाथ से रगड़ें. इससे धूल साफ हो जाएगी और पत्तियां पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखेंगी.

2. दांतों का पीलापन कम करने में मिल सकती है मदद: अगर दांतों पर हल्का पीलापन नजर आने लगा है, तो केले का छिलका एक घरेलू उपाय के तौर पर आजमाया जा सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
छिलके के अंदर वाले हिस्से को 1-2 मिनट तक दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें. इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और दूसरे मिनरल्स दांतों के दाग हल्के करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है. हालांकि, ये बात ध्यान रखें कि ये प्रोफेशनल डेंटल ट्रीटमेंट का ऑप्शन नहीं है.

3. लेदर के जूते और बैग को चमकाने के आ सकता है काम: अगर आपके लेदर के जूते, बेल्ट या बैग की चमक कम हो गई है, तो केले का छिलका काम आ सकता है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?
छिलके के अंदर वाले हिस्से को लेदर पर रगड़ें. इसके बाद मुलायम कपड़े से साफ कर दें. इससे धूल हट जाएगी और लेदर की चमक बेहतर नजर आ सकती है.

4. चांदी की चीजों की सफाई करें आसान: समय के साथ चांदी के बर्तन या गहने काले पड़ने लगते हैं. ऐसे में एक आसान घरेलू तरीका अपनाया जा सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को चांदी की चीज पर हल्के हाथ से रगड़ें. फिर साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें. हल्के दाग साफ करने में ये तरीका मददगार हो सकता है.

5. पौधों के लिए बनाएं नेचुरल खाद: अगर आपके पौधे कमजोर लग रहे हैं, तो केले के छिलके को फेंकने के बजाय खाद की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. ये पौधों के लिए बढ़िया नेचुरल खाद बनते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?
छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गमले की मिट्टी में दबा दें. समय के साथ ये गलकर मिट्टी में मिल जाते हैं और पौधों को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement