scorecardresearch
 

Dimple Yadav Kashi Look: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल का काशी में छाया देसी अंदाज, साड़ी-सूट में लगीं बेहद खूबसूरत; Photos

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव अपनी मां और बच्चों के साथ काशी पहुंचीं. पति अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में हिस्सा लिया. इस दौरान वो हल्के हरे रंग की कॉटन साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं और उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया.

Advertisement
X
वाराणसी में अखिलेश यादव का परिवार पहुंचा था. (PHOTO:AI)
वाराणसी में अखिलेश यादव का परिवार पहुंचा था. (PHOTO:AI)

Dimple Yadav Kashi Look: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सोमवार को अपने बच्चों के साथ काशी पहुंची थी. जहां एक बार फिर सपा प्रमुख की पत्नी ने अपनी सादगी से लोगों के दिलों को जीत लिया. रविवार को रिंकू सिंह की मंगेतर के साथ अखिलेश के जुड़वां बच्चों ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए. सोमवार को डिंपल अपनी बड़ी बेटी अदिति के साथ वाराणसी पहुंची, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं. 

सपा सांसद डिंपल यादव हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं, अपनी सिम्पलिसिटी से हर बार वो लोगों को अपना मुरीद बना देती हैं. काशी में भी डिंपल का देसी अंदाज लोगों को बहुत पसंद किया. उनकी इस धार्मिक यात्रा का खास उद्देश्य अपने पति अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाबा विश्वनाथ दरबार में मत्था टेकना था. मंगलवार के तड़के सुबह डिंपल अपनी मां और बच्चों के साथ में बाबा की मंगला आरती में शामिल हुईं.

हरी साड़ी में डिंपल में छाई डिंपल!

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान बेहद सादगी भरे और पारंपरिक लुक में नजर आईं.  उन्होंने हल्के हरे और मटमैले भूरे-नीले रंग के शेड वाली एक बेहद सिंपल साड़ी पहनी हुई थी, इसका फैब्रिक कॉटन-लिनन है, जिसे उन्होंने बेहद सलीके से ड्रेप किया है. हमेशा ही तरह उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और माथे पर तिलक लगया हुआ है. 

Advertisement
काशी में डिंपल यादव का सिंपल लुक दिखा.

सिंपल सूट में काल भैरव के किए दर्शन

डिंपल यादव ने काशी विश्वानाथ के बाद वाराणसी के दूसरे मंदिरों का भी दौरा किया, काल भैरव मंदिर से उनकी जो वीडियो और फोटो सामने आई हैं, उसमें वो लाइट ब्लू कलर का सादा सूट पहने दिखाई दे रही हैं, जिसके दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर ओढ़ा हुआ है. उनके गले में फूलों की माला है, जो मंदिर दर्शन के बाद अक्सर आशीर्वाद के तौर पर दी जाती है.  

अखिलेश यादव की दोनों बेटियां अदिति-टीना गंगा आरती करती हुईं.

अदिति यादव ने घाट पर उतारी आरती

मां डिंपल के साथ बेटी अदिति भी वाराणसी आई थीं, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो घाट पर गंगा आरती करती दिखाई दे रही हैं. उनके साथ में  उनकी बहन टीना और ब्लू सूट में सपा सांसद प्रिया सरोज भी नजर आ रही हैं. अदिति ने डार्क ग्रीन कलर का सूट और लाल रंग की सलवार पहनी हुई है और बिना मेकअप के भी वो बहुत प्यारी लग रही हैं. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement