हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों और उनके खतरों के प्रति सतर्क करना है. जिस तरह से आजकल कम उम्र में भी दिल के दौरे और स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में अपने दिल की देखभाल करना बेहद जरूरी हो गया है. अपने दिल को लंबे समय तक सेहतमंद और मजबूत बनाए रखने के लिए हमें रोजाना के खान-पान पर खास ध्यान देना होगा.
(PHOTO:ITG)
जहां पहले दिल की बीमारियां बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन समय के बाद अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट से जुड़ी बीमारियां देखने को मिल रही हैं. ऐसे में डाइट में सही बदलाव करके हम दिल की बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं. आइए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जो हर इंसान को अपनी थाली में शामिल करने चाहिए. यह फूड्स हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मदद करते हैं.
Photo: Adobe Stock
पत्तेदार हरी सब्जियां
पालक, केल और अन्य पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होती हैं. नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट के अनुसार, हरी पत्तेदार सब्जियां हार्ट हेल्थ लिए आवश्यक आहार का एक अहम हिस्सा हैं. इसलिए अपनी डेली डाइट में पालक, मेथी या अन्य हरी सब्जियां शामिल करना सब्जियों का सेवन बढ़ाने का एक आसान तरीका हो सकता है.
Photo: Adobe Stock
साबुत अनाज
जई, भूरा चावल और साबुत अनाज की ब्रेड रिफाइंड अनाज की तुलना में ज्यादा फाइबर देते हैं, इसलिए इनको अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए. कई हेल्थ रिपोर्टें साबुत अनाजों से बने फूड प्रोडक्ट्स को डाइट में शुमार करने की सलाह देते हैं, जिनमें दलिया और भूरा चावल दिल के लिए हेल्दी ऑप्शन्स में शामिल हैं.
Photo: Adobe Stock
फैटी फिश
सैल्मन, सार्डिन, ट्राउट और इसी तरह की फैठी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है. अमेरिकन हेल्थ एसोसिएशन (एएचए) खासतौर पर फैटी फिश को हेल्दी हार्ट के लिए बेस्ट फूड के तौर पर देखना है. भारतीय खाने के लिए, सार्डिन और मैकेरल परफेक्ट ऑप्शन हैं.
Photo: Adobe Stock
नट्स
अखरोट, बादाम समेत अन्य मेवे से अनसैचुरेटेड फैट मिलता है, यह दिल के लिए फायदेमंद डाइट का हिस्सा हो सकते हैं. राष्ट्रीय हृदय, फेफड़े और रक्त संस्थान (NHLBI) मेवों और बीजों को प्रोटीन और हेल्दी फैट के अनुशंसित सोर्स में शामिल करता है. सोडियम की मात्रा को कंट्रोल रखने के लिए बिना नमक वाले नट्स को ज्यादा खाना चाहिए.
Photo: Adobe Stock
बीन्स और दालें
हेल्दी हार्ट के लिए अपनी डाइट में बीन्स और दालों को भी शामिल करना चाहिए. राजमा, चना, मूंग, मसूर और अन्य दालें प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर देते हैं. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) भी हेल्दी डाइट में दालों के सेवन की सलाह देता है, जबकि नेशनल हेल्थ एंड हेल्थ एंड इंफॉर्मेशन (NHLBI) भी मसूर, चना और बीन्स को हार्ट के लिए हेल्दी प्रोटीन में गिनते हैं.
Photo: Adobe Stock