Prateek yadav fitness journey: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है. प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उन्होंने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा, बल्कि अपनी पहचान एक सफल बिजनेस एंटरप्रेन्योर और फिटनेस फ्रीक के रूप में बनाई थी.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)
प्रतीक यादव हमेशा से ऐसे फिट नहीं थे. बताया जाता है कि बचपन में उनका वजन काफी ज्यादा था और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और फिटनेस को अपना जुनून बना लिया था. उन्होंने अपने 6 पैक एब्स भी बनाए थे.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)
प्रतीक ने 2015 के बाद रोजाना जिम जाकर पसीना बहाया और उन्होंने जो ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया था, वह आज के युवाओं के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं था. उनके इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के जो वीडियो शेयर किए गए हैं उसमें वह 272 किलो डेडलिफ्ट, 160 किलो के स्क्वॉट्स और 145 किलो की बेंच प्रेस करते हुए भी दिखते थे.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)
प्रतीक यादव अपने दिन का काफी समय जिम में बिताते थे. वे 'नो एक्सक्यूज, ट्रेन हार्ड' मंत्र पर विश्वास करते थे. उनके इंस्टाग्राम पर अक्सर इंटेंस वर्कआउट की तस्वीरें देखी जा सकती थीं. इस फोटो में उनके बाइसेप्स और कंधे उनकी सालों की मेहनत दिख रही है.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)
प्रतीक ने फिटनेस के प्रति अपने प्यार को सिर्फ वर्कआउट तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक सफल बिजनेस मॉडल में बदला. उन्होंने लखनऊ में अपनी वर्ल्ड-क्लास जिम चैन और फिटनेस सेंटर आयरन हाइड की शुरुआत की थी. वे खुद अक्सर अपनी जिम में वर्कआउट करते और वहां आने वाले लोगों को सही डाइट और एक्सरसाइज के टिप्स भी देते थे.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)
प्रतीक यादव को सिर्फ बॉडी बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि बॉक्सिंग और कार्डियो एक्सरसाइज का भी शौक था. वे मानते थे कि फिजिकल स्ट्रेंथ के साथ-साथ मेंटल फोकस भी जरूरी है. उन्होंने अक्सर इंटरव्यूज में कहा था कि वर्कआउट उनके लिए एक मेडिटेशन की तरह है जो उन्हें शांत रखता है.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)
डेडलिफ्ट और हैवी वेट ट्रेनिंग प्रतीक के रूटीन का अहम हिस्सा था. वे अपनी ताकत को टेस्ट करना पसंद करते थे. जिम में भारी भरकम प्लेट्स के साथ पसीना बहाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थीं. वे हमेशा यह सुनिश्चित करते थे कि वर्कआउट के दौरान उनका फॉर्म बिल्कुल सही हो ताकि इंजरी से बचा जा सके.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)