scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

नीता अंबानी के ठाठ देख दंग रह गया विदेशी मीडिया! बनारसी साड़ी संग पहना नायाब रत्नों जड़ा हार और हाथ में लिया एंटीक पर्स

नीता अंबानी (Photo: Instagram/@manishmalhotra05)
  • 1/8

इटली के नहरों के बीच बसे शहर वेनिस में आयोजित हुए वेनिस बिएनाले डिनर में अंबानी परिवार का ठाठ बाट देखने को मिला. नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक के लुक्स की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. इस इवेंट में एक बार फिर नीता अंबानी ने अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया.

नीता अंबानी के साथ उनके बच्चे.
  • 2/8

विदेश में भारतीय कला और संस्कृति को समर्पित इस खास शाम में उनका लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारत की कारीगरी का खूबसूरत प्रदर्शन था. उन्होंने इवेंट के लिए मॉडर्न स्टाइल गाउन या को-ऑर्ड सेट नहीं, बल्कि हाथों से बुनी बनारसी साड़ी पहनी, जिसपर उन्होंने अलग-अलग रत्नों से जरा हार पहन लुक को रॉयल बनाया. उनका हार और साड़ी जितनी खूबसूरत थी उतना ही खास उनका हैंड क्लच भी था.

नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी.
  • 3/8

5 महीने में तैयार हुई खास बनारसी साड़ी

वेनिस में इंडियन पवेलियन के उद्घाटन के खास मौके पर रखे गए डिनर के लिए नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत बनारसी ब्रोकेड कड़वा साड़ी पहनी थी. इस साड़ी को देश के मास्टर कारीगरों ने करीब 5 महीनों की कड़ी मेहनत से हाथों से बुनकर तैयार किया था. साड़ी पर बारीक बुनाई, भारी टेक्शचर और शानदार डिजाइन थे, जो भारत की सदियों पुरानी कड़वा कला की झलक दिखा रहे थे.

Advertisement
नीता अंबानी
  • 4/8

मनीष मल्होत्रा के ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती

नीता अंबानी की ये साड़ी पूरी तरह ट्रेडिशनल थी, लेकिन उसे जिस अंदाज में स्टाइल किया गया, उसने उसे मॉडर्न और ग्लैमरस टच दे दिया. अपने इस रॉयल लुक को और खास बनाने के लिए नीता अंबानी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया गोल्ड चैंटिली लेस ब्लाउज पहना था. मनीष मल्होत्रा ने ब्लाउज के बैक को खास तरह से डिजाइन किया था. इसमें सॉफ्ट काउल-बैक डिजाइन था, जो उनके पूरे लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस लुक दे रहा था.

नीता अंबानी
  • 5/8

‘रत्ना रिविएर’ नेकलेस बना पूरे लुक की जान

नीता अंबानी की बात हो और उनकी जूलरी की चर्चा न हो ये हो नहीं सकता. हर बार की तरह इस बार भी उनके लुक का सबसे खास हिस्सा उनकी जूलरी ही रही. उन्होंने अपने साड़ी लुक को रॉयल बनाने के लिए बेहद कीमती रत्ना रिविएर नेकलेस पहना था, जिसे कांतिलाल छोटेलाल खास तौर पर उनके लिए तैयार किया था.

नीता अंबानी
  • 6/8

इस नेकलेस में बर्मी रूबी, कोलंबियन एमराल्ड, वाइट और येलो डायमंड्स जड़े थे, जो देखने में बेहत खूबसूरत लग रहे थे. खास बात ये है कि ये सभी रत्न नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से लिए गए थे.

नीता अंबानी के साथ राधिका और ईशा अंबानी
  • 7/8

हर रत्न को खास तरीके से किया गया तैयार

बताया जा रहा है कि इस नेकलेस में जड़े हर रत्न को लंबे समय तक परखा गया था. कुछ रत्नों को दोबारा कट करके उनकी शेप और चमक परफेक्ट बनाई गई ताकि पूरा डिजाइन एकदम बैलेंस और शानदार दिखे. इस नेकलेस के साथ उन्होंने असिमेट्रिकल ईयररिंग्स पहने, जिनमें अलग-अलग रत्नों का इस्तेमाल किया गया था. ये डिजाइन ट्रेडिशनल जूलरी से थोड़ा हटकर था और काफी यूनिक लग रहा था.

नीता अंबानी का क्लच.
  • 8/8

ट्रेडिशनल क्लच ने पूरा किया रॉयल लुक

अपने इस रॉयल लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने टेंपल आर्ट से इंस्पायर्ड हैंड-कार्व्ड क्लच कैरी किया. गोल्ड और रूबी से सजा ये क्लच उनके पूरे लुक में भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक जोड़ रहा था और उसे और भी ज्यादा खास बनाने का काम कर रहा था.

Advertisement
Advertisement